होम / बिजनेस / 2023 तक 5G यूजरों की संख्‍या बनाएगी नया रिकॉर्ड, कई देशों की जनसंख्‍या से है ज्‍यादा

2023 तक 5G यूजरों की संख्‍या बनाएगी नया रिकॉर्ड, कई देशों की जनसंख्‍या से है ज्‍यादा

भारत में इस साल तक मोबाइल फोन की संख्‍या एक ऐसे आंकड़े को पार कर लेगी जो जापान और फि‍लीपींस जैसे देशों की जनसंख्‍या से भी ज्‍यादा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अगर कोई भी फिगर जारी होता है या आने वाले समय में उसे लेकर अनुमान लगाया जाता है तो उसका जो नंबर निकलकर सामने आता है वो अपने आप में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं होता है. अब वो भले ही यूपीआई यूजरों का आंकड़ा हो या अब एरिक्‍शन की रिपोर्ट में सामने आया 5जी यूजरों का आंकड़ा. एरिक्‍सन की देश के 5 जी यूजरों को लेकर आई एक रिपोर्ट बता रही है की 2023 के अंत तक 5जी यूजरों की संख्‍या 130 मिलियन का आंकड़ा पार कर लेगी. 

एक साल में हुई है कई गुना ग्रोथ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एरिक्‍सन की रिपोर्ट बता रही है कि पिछले साल 2022 के आखिरी में 5जी यूजरों की संख्‍या 10 मिलियन थी. लेकिन एक ही साल में ये नंबर 130 मिलियन तक जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि तेजी से बढ़ते 5जी नेटवर्क, आसानी से उपलब्‍ध हो रहे मोबाइल फोन और सस्‍ते मोबाइल प्‍लान ने 5जी को लेकर लोगों में उत्‍सुकता पैदा की है. यही नहीं भारत में सर्विस प्रोवाइड नेटवर्क ने तेजी से इसका विकास किया है. ये एक तरह से फास्‍टेस्‍ट ग्रोइंग नेटवर्क के तौर पर सामने आया है.

उसी का नतीजा है कि आज देश के 8000 टाउन, 20 हजार गांवों में मौजूदा समय पर 5जी पहुंच चुका है. कंपनियां अब तक इतने क्षेत्रों में 5जी सेवा मुहैया कराने के लिए 385000 5जी ट्रांसरिसीवर स्‍टेशन भी स्‍थापित कर चुकी हैं.रिपोर्ट बता रही एरिक्‍शन ने 2022 में 5जी यूजरों की संख्‍या के 30 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान लगाया था. लेकिन मौजूदा संख्‍या इसके चार गुना से भी ज्‍यादा पहुंच चुकी है. रिपोर्ट ये भी बता रही है कि ई गवर्नेंस और ई-कॉमर्स तेजी से भारत को आगे बढ़ा रहे हैं. 5G तेजी से भारत की ग्रोथ को और आगे बढ़ा रहा है. 

कई देशों की आबादी से ज्‍यादा है नंबर 
भारत में 5जी यूजरों के जिस आंकड़े का अनुमान इस साल के आखिरी तक लगाया गया है वो कई देशों की आबादी से ज्‍यादा है. ये आंकड़ा जिन देशों की आबादी से ज्‍यादा है उनमें जापान और फिलीपींस जैसे देश प्रमुख रूप से शामिल हैं. जापान और फिलीपींस की आबादी 12.50 करोड़ है जबकि अकेले भारत में केवल 5जी यूजरों की संख्‍या 13 करोड़ से ज्‍यादा होने वाली है. अगर इसमें कुल फोन इस्‍तेमाल करने वालों का नंबर जोड़ दिया जाए तो ये कई और देशों से ज्‍यादा हो जाएगी. 

2022 में हुआ था स्‍पेक्‍ट्रम एलोकेशन 
वर्ष 2022 में हमारे देश में स्‍पेट्रम का एलोकेशन हो गया था. इसमें जियो और दूसरी कंपनियों को लो बैंड, मिड बैंड और हाई बैंड में स्‍पेक्‍ट्रम का अलोकेशन किया था. इसी के कारण तेजी से देश में 5 जी नेटवर्क का विस्‍तार हुआ है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि भारत में अगले 6 सालों में 6.6 गुना तेजी से 5जी यूजरों की संख्‍या में इजाफा होगा. जबकि 4जी सब्‍सक्राइबरों की संख्‍या का अनुमान लगाएं तो वो 870 मिलियन तक सीमित हो जाएगा. वहीं 2029 तक इसमें 390 मिलियन की गिरावट होने की संभावना है. एरिक्‍सन के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि 5जी सब्‍सक्राइबरों की संख्‍या में इजाफा और स्‍मार्टफोन की संख्‍या के मुकाबले भारत में कुल मोबाइल यूजर आने वाले समय में देश की इकोनॉमी को ग्रो करने वाले हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

17 hours ago