होम / बिजनेस / व्‍यापार घाटे के मोर्चे से भारत के लिए आई ये खुश करने की वाली खबर, जानते हैं क्‍या है ये?

व्‍यापार घाटे के मोर्चे से भारत के लिए आई ये खुश करने की वाली खबर, जानते हैं क्‍या है ये?

आंकड़े बता रहे हैं कि आयात में भी 5.23 फीसदी की कमी देखने को मिली है. अगस्‍त में ये घटकर 58.64 अरब डॉलर हो गया है. ये अगस्‍त 2022 में 61.88 अरब डॉलर रहा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सितंबर में व्‍यापार घाटे के मोर्चे से भारत के लिए अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई है. इस महीने जारी हुए अगस्‍त के आंकड़े बता रहे हैं देश का ट्रेड डेफिसिट जिसे वित्‍तीय घाटा कहते हैं उसमें बड़ी कमी देखने को मिली है. पिछले साल अगस्‍त में ये वित्‍तीय घाटा जहां 24.86 अरब डॉलर था वहीं इस साल ये 24.16 अरब डॉलर पर आ गया है. दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सुस्‍ती के बीच भारत के आयात में भी कमी देखने को मिली. माना जा रहा है कि ये इसी का असर है. वहीं आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल जहां 61.88 अरब डॉलर था वहीं इस साल अगस्‍त में ये 58.64 अरब डॉलर पर आ गया है.  

निर्यात में भी देखने को मिली है कमी 
शुक्रवार को जारी हुए भारत के अगस्‍त महीने के आयात-निर्यात के आंकड़े बता रहे हैं कि अगस्‍त में निर्यात में भी कमी देखने को मिली है. अगस्‍त में देश का निर्यात 34.48 अरब डॉलर रहा है, इसकी अगर पिछले साल से तुलना करें तो इसमें 6.86 फीसदी की कमी देखने को मिली है. पिछले साल इसी महीने में 37.02 अरब डॉलर था. आंकड़े बता रहे हैं कि आयात में भी 5.23 फीसदी की कमी देखने को मिली है. अगस्‍त में ये घटकर 58.64 अरब डॉलर हो गया है. ये अगस्‍त 2022 में 61.88 अरब डॉलर रहा था. 

तिमाही में भी निर्यात में हुई है कमी 
आयात निर्यात के आंकड़े बता रहे हैं कि व्‍यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर रहा है. वहीं अगर इस व्‍यापार घाटे को अप्रैल से लेकर अगस्‍त के दौरान देखें तो 11.9 फीसदी घटकर 172.95 अरब डॉलर रहा है और आयात 12 फीसदी घटकर 271. 83 अरब डॉलर रहा है.

किन क्षेत्रों में देखने को मिला सकारात्‍मक रूझान?
 सबसे पहले अगर सर्विस सेक्‍टर में निर्यात को देखें तो वो 26.39 अरब डॉलर था, जबकि आयात 13.86 अरब डॉलर था. जुलाई में सेवा निर्यात 27.17 अरब डॉलर था, और आयात 14.85 अरब डॉलर था. वहीं इंजीनियरिंग में सकारात्‍मक रूझान देखने को मिला है. इसमें 7.73 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. जबकि इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सामान 26.29 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं. सिरेमिक सामान, दवाएं और फॉर्मा और कृषि निर्यात बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अगर पेट्रोलियम, समुद्री, जहाज, अकार्बनिक रसायन, पेंट, वार्निश, चाय जैसे सामानों के उत्‍पादों में कमी देखने को मिली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

16 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.