होम / बिजनेस / धनकुबेर ने नहीं बल्कि संत ने दिया राम मंदिर के लिए सबसे ज्‍यादा दान, जानते हैं कौन हैं ये?

धनकुबेर ने नहीं बल्कि संत ने दिया राम मंदिर के लिए सबसे ज्‍यादा दान, जानते हैं कौन हैं ये?

राम मंदिर के लिए अभी तक 5500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का दान मिल चुका है. राम मंदिर के लिए जो दान इक्‍ट्ठा किया गया है उसके लिए देशभर में वीएचपी की ओर से अभियान चलाया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 तारीख को होने जा रही है. इसे लेकर पूरे देश में उत्‍साह है.,रिलायंस ने तो अपनी कंपनी में 22 तारीख को छुट्टी की घोषणा कर दी है. लेकिन इस तरह के सभी प्रयासों और उत्‍साह के बीच क्‍या आप जानते हैं कि राम मंदिर के लिए सबसे ज्‍यादा दान किसने दिया है. नाम तो हम बताएंगे लेकिन इतना कह सकते हैं कि ये न तो अंबानी हैं और न ही अडानी और ना देश के कोई दूसरे धनकुबेर हैं. ये एक संत हैं जिन्‍हें देश और दुनिया में राम से बड़ी पहचान मिली है. 

आखिर कौन हैं ये शख्‍स? 
राम मंदिर के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का दान मिल चुका है. लेकिन इसमें सबसे ज्‍यादा दान देने वाले संत का नाम है मोरारी बाबू. जी हां ये वही मोरारी बाबू हैं जिन्‍हें उनकी राम कथा के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी लोग जानते हैं. मोरारी बाबू अब तक राम मंदिर निर्माण के लिए 18.6 करोड़ रुपये का दान दे चुके हैं. क्‍योंकि मोरारी बाबू देश ही नहीं दुनियाभर में राम कथा करते हें तो ऐसे में उन्‍होंने अलग-अलग देशों से इस फंड को इक्‍ट्ठा किया है. इसमें भारत से 11.30 करोड़, यूके और यूरोप से 3.21 करोड़ रुपये, अमेरिका कनाडा और दूसरे देशों से 4.31 करोड़ रुपये का दान दिया है. सबसे अहम बात ये है कि ये दान 2020 में एक ऑनलाइन कथा के दौरान हुआ. ये कथा कोविड काल में हुई थी. 

सिर्फ 15 दिन में भक्‍तों ने दिया दान 
मोरारी बाबू के रामकथा के दौरान आह्रवाहन किया था उसके बाद मात्र 15 दिनों में ये पैसा जमा हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये जानकारी खुद मोरारी बाबू की ओर से दी गई है. उन्‍होंने बताया कि हमने पहले 15 दिनों में राम मंदिर ट्रस्‍ट को पहले 15 दिनों में 11.3 करोड़ रुपये सौंप दिए थे. वहीं जो रकम विदेशों से आई है उसे भी पूरी तरह से क्‍लीयरेंस मिल चुका है. उन्‍होंने बताया कि जब वो इस साल फरवरी में अयोध्‍या में राम कथा करेंगे तो शेष राशि को सौंप दिया जाएगा. मोरारी बाबू की फरवरी में होने वाली ये कथा 24 फरवरी से 3 मार्च तक अयोध्‍या में होने जा रही है. 

प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में आमंत्रित हैं मोरारी बाबू
राम कथा वाचक मोरारी बाबू को 22 तारीख को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा चुका है. सबसे खास बात ये है कि उन्‍हें वर्ष 2023 में ही राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने आमंत्रित किया. वहीं अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा में सिर्फ एक दिन ही रह गया है. 22 तारीख को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सबसे खास बात ये भी है कि रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में लगा भी दिया गया है. जहां अभी उनकी आंखों में पट्टी बंधी हुई है लेकिन प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद उसे हटा दिया जाएगा. 
 
ये भी पढ़ें: Ayodhya में बढ़ेगा टूरिज्म तो इन 6 शेयरों की रफ्तार में हो सकती है जबरदस्त वृद्धि!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago