✕

होम / बिजनेस / इस तारीख से शुरू होगा देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन का सफर, बस इतना रह गया है समय 

इस तारीख से शुरू होगा देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन का सफर, बस इतना रह गया है समय 

ये ट्रेन इतनी तेज रफ्तार से चलती है कि इसमें किसी भी तरह के गलती की गुंजाइश नहीं होती है. ऐसे में पायलटो को जापान में प्रशिक्षित किया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अहमदाबाद से लेकर मुंबई तक बन रही बुलेट ट्रेन की ऑपरेशनल तारीख का ऐलान हो गया है. केन्‍द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 2026 में हम बुलेट ट्रेन का पहला चरण ऑपरेशनल हो जााएगा. इस चरण में बुलेट ट्रेन सूरत से लेकर बिलमौरा तक के सेक्‍शन में चलेगी. उन्‍होंने कहा कि उसके दो साल बाद पूरे स्‍ट्रेच को शुरू कर दिया जाएगा, यानी 2028 तक मुंबई से अहमदाबाद तक का पूरा सेक्‍शन शुरू कर दिया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि 284 किलोमीटर के ट्रैक का निर्माण हो चुका है. 

क्‍या बोले केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि रेल मंत्रालय 508 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन रूट पर काम कर रहा है. उन्‍होंने कहा 2026 में उनकी सरकार सूरत से लेकर बालमोरा तक के पहले चरण को पूरा कर लेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि जबकि पूरा स्‍ट्रेच 2028 तक शुरू होने की पूरी उम्‍मीद है. उन्‍होंने कहा कि अब तक 284 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में ओवरहेट इलेक्ट्रिक केबल से लेकर दूसरी जरूरी चीजों का विकास हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि कई देश ऐसे भी हैं जहां इसका विकास होने में 20 साल तक का समय लगा है. ट्रेन 320 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी जबकि मुंबई से अहमदाबाद का सफर से ट्रेन 127 मिनट में तय करेगी. 

इन सेक्‍शन पर चलेगी बुलेट ट्रेन 
केन्‍द्रीय मंत्री अश्चिवनी वैष्‍णव ने कहा कि दिल्‍ली मुंबई सेक्‍शन के अलावा देश में 7 रुट ऐसे और भी जहां इसे बनाने को लेकर काम चल रहा है. इसमें दिल्‍ली वाराणसी 813 किलोमीटर, दिल्‍ली अहमदाबाद 878 किलोमीटर, मुंबई नागपुर 765 किलोमीटर, मुंबई हैदराबाद 671 किलोमीटर, चेन्‍नई बेंगलुरू मैसुरू, वाराणसी हावड़ा 760 किलोमीटर और दिल्‍ली चंडीगढ़ अमृतसर 459 किलोमीटर शामिल हैं. अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि तीन चीजों के कारण आज भारतीय रेलवे इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है. इनमें रेलवे में लगातार बढ़ती फंडिंग,  भविष्‍य की रेलवे के लिए एक सस्‍टेनेबल प्‍लान और भारतीय रेलवे  का गैर राजनीतिकरण वो कारण हैं जो इसे तेजी से आगे ले जा रहे हैं. 

इतनी रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन 
इंडियने रेलवे ने पहले 50 किलोमीटर में ट्रेन चलाने के लिए तैयारियां जोरदार तरीके से शुरू कर दी हैं. इस ट्रेन को चलाने वाले पायलट को कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. ऐसे में इसकी चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और पायलटों को जापान में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा. पहले चरण में 20 हाई स्‍पीड ट्रेन पायलटों की भर्ती की जानी है. 

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की इस सलाह के बाद कह रहे हैं निवेशक, अपना तो डूबे सनम हमें भी ले डूबे
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago