✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी की शराब का ऐसा चढ़ा नशा कि बढ़ गई सेल और झूम उठे शेयर, अब होगा कुछ बड़ा

इस कंपनी की शराब का ऐसा चढ़ा नशा कि बढ़ गई सेल और झूम उठे शेयर, अब होगा कुछ बड़ा

कंपनी ने रिकार्ड बिक्री की जानकारी जैसे ही बाजार को दी उसके बाद कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दक्षिण भारत से लेकर देश के कई राज्‍यों में शराब बनाकर सप्‍लाई करने वाली इस सोम डिस्‍टलरी की शराब का ऐसा नशा लोगों में चढ़ा कि कंपनी की सेल ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. कंपनी ने कर्नाटक में इस बार जबरदस्‍त शराब की बिक्री का रिकार्ड कायम किया है, ये खबर आने के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी ने अब अपने स्‍टॉक को स्प्लिट करने का भी निर्णय लिया है. 

इस नाम से बियर बनाती है कंपनी 
सोम डिस्‍टलरी मौजूदा समय में कर्नाटक में दो मशहूर ब्रांड के नाम से बियर बेचती है. इनमें पहला नाम है हंटर और दूसरा नाम है पावर कूल. कंपनी ने वहां शराब तो काफी समय से बेच रही है लेकिन इस महीने उसने रिकार्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है. हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. गुरुवार को कंपनी ने जैसे ही ये जानकारी शेयर बाजार के साथ साझा की वैसे ही कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. कंपनी के रिकार्ड पर नजर डालें तो कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 12.5 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आया है. 

ये भी पढ़ें: 25 नए अरबपतियों में जगह बनाने वाली इस महिला कारोबारी के बारे में कितना जानते हैं आप?

कंपनी ने लिया है स्‍टॉक स्प्लिट करने का फैसला
कंपनी ने हाल ही में 2 अप्रैल को अपने स्‍टॉक को स्प्लिट करने का फैसला लिया है. कंपनी ने अपने शेयर को 1:1 में बांटने का फैसला किया है. कंपनी इससे पहले 2012 में भी अपने स्‍टॉक को स्प्लिट करने का फैसला ले चुकी है. इससे पहले 2012 में कंपनी अपने स्‍टॉक को 10 रुपये के फेस वैल्‍यू से 5 रुपये में स्पिल्‍ट कर चुकी है. कंपनी सामान्‍य तौर पर स्‍टॉक स्प्लिट करने का निर्णय तब लेती हैं जब उनके शेयर की कीमत काफी ज्‍यादा हो जाती है. हालांकि इससे उनकी वैल्‍यूएशन में तो कोई बदलाव नहीं आता लेकिन उन्‍हें नए निवेशक मिल जाते हैं. 

कंपनी इन राज्‍यों में करती है कारोबार 
सोम डिस्टिलरी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्‍यों में बिक्री और वितरण नेटवर्क मौजूद है. मौजूदा समय में कंपनी का शेयर बाजार में 301. 25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. गुरुवार को इसमें 5.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

28 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago