✕

होम / बिजनेस / KYC पर सरकार के इस कदम से आपको बड़ी राहत मिलना तय

KYC पर सरकार के इस कदम से आपको बड़ी राहत मिलना तय

केंद्र सरकार बहुत जल्द एक ऐसे सिस्टम को लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें आपको अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार KYC कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करना हो, अब हर जगह लोगों को केवाईसी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. बैंकिंग एवं फाइनेंस सेवाओं के डिजिटलीकरण के साथ ही केवाईसी प्रोसेस भी अब हर जगह आवश्यक हो गया है. कई डिजिटल सेवाओं के लिए तो लोगों लो बार-बार KYC की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जो बहुत परेशानी भरा होता है. समय और संसाधन की बचत करने के लिए अब भारत सरकार बहुत जल्द KYC की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है.

FSDC ने सरकार को दिया प्रस्ताव

केंद्र सरकार जल्द ही यूनिफॉर्म केवाईसी (KYC) के नियम लागू कर सकती है. इसके तहत बैंक, बीमा से लेकर म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए एक ही KYC होगा. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद(FSDC) ने वित्तीय क्षेत्र में एक समान KYC प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है.

KYC को लेकर सरकार ने बनाई समिति

केंद्र ने समान KYC नियमों पर सिफारिशों के लिए वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अगुवाई में विशेषज्ञ समिति बनाई है. जो यूनिफॉर्म केवाईसी को लेकर नियमों का ढांचा तैरार करेगी. FSDC के साथ हाल में हुई बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी KYC प्रक्रिया को आसान बनाने का सुझाव दिया था. इससे पहले भी वित्त मंत्री केवाईसी नियमों का आसान बनाने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन पर जोर देती रही हैं.

कैसे काम करेगी यूनिफॉर्म केवाईसी ?

मौजूदा समय में आपको बैंक अकाउंट खुलवाते समय अपने पहचान पत्र के साथ KYC करानी पड़ती है और इसके साथ ही अगर स्टॉक मार्केट में निवेश करना हो तो अलग से फिर से केवाईसी करवाने की जरूरत पड़ती है. इसमें मेहनत और समय दोनों खर्च होते हैं. सरकार इसी रुकावट को दूर करना चाहती है. नए सिस्टम में आपको 14 अंकों का सीकेवाईसी नंबर (CKYC Number) दे दिया जाएगा. साथ ही आपका केवाईसी रिकॉर्ड सेबी (SEBI) के अलावा आरबीआई (RBI), इरडा (IRDAI) और पीएफआरडीए (PFRDA) सभी जगह उपलब्ध करवा दिया जाएगा. इससे आपको हर जगह केवाईसी नहीं करवानी होगी, क्योंकि आपकी जानकारी अलग-अलग संस्थानों के पास सीकेवाईसी नंबर से पहुंच जाएगी.

क्या है KYC की मौजूदा व्यवस्था ?

अभी विभिन्न वित्त क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तरीके के केवाईसी करवानी पड़ती है. इसके लिए वर्ष 2016 में सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री का गठन किया गया. इसके जरिए यह प्रक्रिया केंद्रीकृत और आसान बनाई गई. एक बार इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद इसी एजेंसी के जरिए अलग-अलग संस्थानों को KYC दस्तावेज जारी किए जाते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

20 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.