होम / बिजनेस / इजराइल से भारतीयों को लेकर आज आ सकता है पहला विमान, वहां रहते हैं इतने हजार INDIAN

इजराइल से भारतीयों को लेकर आज आ सकता है पहला विमान, वहां रहते हैं इतने हजार INDIAN

इजराइल में मौजूदा समय में 18000 भारतीय रहते हैं जबकि 1000 स्‍टूडेंट वहां से पढ़ाई कर रहे हैं. पहला विमान आज भारत आ सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन अजय के ऐलान के बाद आज इजराइल में फंसे भारतीयों को लेकर पहला विमान भारत लौट सकता है. इजराइल में मौजूद किसी भारतीय दूतावास की ओर से भारत वापस आने वाले भारतीयों की पहली सूची ई मेल कर दी गई है. वहीं दिल्‍ली में 24 घंटे का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जो वहां से मदद मांगने वाले यात्रियों को पूरी असिस्‍टेंस मुहैया कराई जा रही है. विदेश मंत्री के ऐलान के बाद से वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. 

आज आ सकती है पहली फ्लाइट
मौजूदा समय में इजराइल में 18000 भारतीय रह रहे हैं. बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर ये जानकारी दी थी कि जो भी भारतीय घर आना चाहते हैं वो उनकी सकुशल वापसी के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्‍च किया जा रहा है. ऐसे में भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष चार्टेड प्‍लेन का इंतजाम किया गया है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. 

इजराइल की सरकार कर रही है पूरी मदद 
भारतीयों की वापसी के मद्देनजर इजराइल सरकार की ओर से कहा गया है कि ऑपरेशन अजय में भारत की पूरी मदद करेगा. इजराइल में इस वक्‍त 18000 भारतीय और 1000 छात्र मौजूद हैं. इजराइल सरकार की ओर से कहा गया है कि इन सभी छात्रों और लोगों से हम बहुत प्‍यार करते हैं. हम सभी व्‍यापारियों और दूसरे समुदायों के लोगों का सम्‍मान करते हैं. 

भारत दो जगहों पर चला रहा है कंट्रोल रूम 
भारत सरकार इजराइल में फंसे लोगों की मदद के लिए दो जगहों पर कॉल सेंटर चला रही है. इनमें पहला तेल अवीव में बनाया गया है जबकि दूसरा रामल्‍लाह में बनाया गया है. इन दोनों ही जगहों पर 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है और अलग आपातकालीन हेल्‍पलाइनें स्‍थापित की गई हैं. अगर आप इजराइल में फंसे अपने किसी भी शख्‍स के बारे में कोई भी सूचना चाहते हैं तो आप दिल्‍ली में बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन नंबर 1800118797 (टोल-फ्री), 91-11 23012113, 91-11-23014104, 91-11-23017905 और 919968291988 से संपर्क कर सकते हैं. आप ई-मेल आईडी situationroom@mea.gov.in. है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago