✕

होम / बिजनेस / अब ये बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं मुकेश अंबानी, इस शख्‍स से मिलाया हाथ 

अब ये बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं मुकेश अंबानी, इस शख्‍स से मिलाया हाथ 

मुकेश अंबानी ने एसेट मैनेजमेंट कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जिस कंपनी के साथ हाथ मिलाया है वो दुनिया की नंबर वन एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आने वाले दिनों में एक और बिजनेस धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले जियो(Jio) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के जरिए बड़ा धमाका कर चुकी  है. अब इसी कड़ी में रिलायंस (Reliance) दुनिया के जाने माने एसेट मैनेजर ब्‍लैकरॉक के साथ हाथ मिलाने जा रही है. कंपनी की ओर से स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसने ब्रोकरेज कंपनियां शुरू करने के लिए ब्‍लैकरॉक के साथ एक ज्‍वॉइंट वेंचर बनाया है. रिलायंस इसके जरिए वेल्‍थ मैनेजमेंट में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है. 

क्‍या कारोबार करने वाली है रिलायंस? 
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को पिछले साल जुलाई में बाजार में लिस्‍ट किया गया था. इस कंपनी को जब रिलायंस ने बाजार में लिस्‍ट किया था तो उस वक्‍त उसने ऐलान किया था कि वो एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी ब्‍लैकरॉक के साथ मिलकर इस क्षेत्र में वेंचर कंपनी की स्‍थापना करेगी. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का इस वेंचर के जरिए एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. दोनों कंपनियों ने इसमें 15-15 करोड़ डॉलर लगाने की तैयारी की है. माना जा रहा है इस वेंचर के  आने के बाद एसेट मैनेजमेंट का बाजार और तेजी से आगे बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें: अब लोन पर लगने वाले सभी चार्जेज का ग्राहक की भाषा में देना होगा जवाब, बतानी होगी हर बात

जानिए आखिर क्‍या होता है एसेट मैनेजमेंट का कारोबार? 

एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) एक ऐसी कंपनी होती है जो अपने ग्राहकों के पूल किए गए फंडों को बाजार में अलग-अलग निवेश के साधन जैसे म्यूच्यूअल फण्ड, इक्विटी में निवेश करने में सहायता करती है जो कंपनी के उद्देश्‍यों को पूरा करती है. एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) निवेशकों को कई तरह के निवेश विकल्प प्रदान करती हैं, जो उनके पास होते हैं. एएमसी म्यूचुअल फंड, हेज फंड और पेंशन योजनाओं का प्रबंधन करते हैं, और ये कंपनियां अपने ग्राहकों को सेवा शुल्क या कमीशन चार्ज करके आय कमाती हैं.
 
ब्‍लैकरॉक है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी 
ब्‍लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. इस कंपनी के कारोबार का विस्‍तार यहां तक है कि दुनिया के 10 प्रतिशत शेयरों का कारोबार यही कंपनी करती है. इस कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट पर नजर डालें तो वो कोई 10 ट्रिलियन डॉलर है. यह भारत की जीडीपी का करीब ढ़ाई गुना है. इस एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में शैडो बैंक भी कहा जाता है. दुनिया के लगभग हर देश की बड़ी कंपनी में इसकी हिस्‍सेदारी है. अगर ब्‍लैकरॉक की दुनिया की बड़ी कंपनियों में हिस्‍सेदारी पर नजर डालें तो जेपी मॉर्गन में 6.5 प्रतिशत, 4.48 प्रतिशत, ऐप्‍पल में 6.5% डॉयचे बैंक में 4.8 प्रतिशत, अल्‍फाबेट इंक में ब्‍लैकरॉक की मेटा में 6.5%, वेल्‍स फर्गो में 7 प्रतिशत, , वेरिजॉन और फोर्ड में 7.25%, हिस्‍सेदारी है. 

ये भी पढ़ें: अब लोन पर लगने वाले सभी चार्जेज का ग्राहक की भाषा में देना होगा जवाब, बतानी होगी हर बात

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago