होम / बिजनेस / अब रिन्‍यूएबल एनर्जी में निवेश करने जा रही है ये सीमेंट कंपनी,  ये है मकसद 

अब रिन्‍यूएबल एनर्जी में निवेश करने जा रही है ये सीमेंट कंपनी,  ये है मकसद 

कंपनी आने वाले एक दशक में इस सेक्‍टर में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस निवेश को अपनी पांच कंपनियों में निवेश करने की योजना बना रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिन्‍यूएबल एनर्जी जिसे भविष्‍य की ऊर्जा कहा जा रहा है उसे लेकर सभी कंपनियों ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अब गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट (Ambuja cement) रिन्‍यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने जा रही है. अंबुजा सीमेंट इस क्षेत्र में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि गौतम अडानी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अगले एक दशक में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने की बात कह चुके हैं. 

इस निवेश के पीछे कंपनी का ये है मकसद 
अंबुजा सीमेंट इस सेक्‍टर की एक बड़ी कंपनी है और आने वाले समय वो इस सेक्‍टर में सस्‍टेनेबल एनर्जी पर काम करने वाली कंपनी के तौर पर आगे बढ़ना चाह रही है. उसका मकसद ये भी है कि अपनी पावर क्षमता को 1000 मेगावाट तक लेकर जाया जाए, जिससे उसकी जरूरत इस पावर से पूरी हो सके. कंपनी ने फाइलिंग में बताया है कि वो गुजरात और राजस्‍थान में सोलर और विंड पावर प्रोजेक्‍ट पर निवेश करने की तैयारी कर रही है. 

इन राज्‍यों में इतनी क्षमता बढ़ाना चाह रही है कंपनी 
कंपनी गुजरात में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा और 150 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियाजना पर काम कर रही है. कंपनी इसी तरह राजस्‍थान में 250 मेगावाट की सौर परियोजना पर भी काम कर रही है. कंपनी अपनी मौजूदा 84 मेगावाट की क्षमता से परे 2026 तक 200 मेगावाट के अपने लक्ष्‍य को भी हासिल करना चाहती है. अंबुजा सीमेंट में होने वाले इस निवेश से कंपनी को अपने लक्ष्‍य को पाने में आर्थिक मदद भी मिलने वाली है. पावर जनरेट करने में लगने वाली लागत मौजूदा 6.46 रुपये प्रति किलोवॉट से घटकर 5.16 रुपये प्रति किलोवॉट हो जाएगी.  

100 बिलियन डॉलर का करना चाह रही है निवेश 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6000 करोड़ रुपये के निवेश की ये खबर तब सामने आई है जब अडानी समूह ने हाल ही में इस सेक्‍टर में 100 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है. कंपनी ये निवेश अगले एक दशक में करने की तैयारी कर रही है. अडानी समूह इस निवेश को अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशन, अडॉनी पोर्टस एंड एसईजेड (SEZ) के अतिरिक्‍त ACC और अंबुजा सीमेंट में करने जा रही है. 

ये भी पढे: निर्धारित डेडलाइन पर नहीं होगा Zee-Sony Merger, सामने आई ये बड़ी खबर!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago