होम / बिजनेस / रणबीर कपूर की फिल्म Animal के कलेक्शन ने पार किया ये आंकड़ा, Sam Bahadur रही यहां
रणबीर कपूर की फिल्म Animal के कलेक्शन ने पार किया ये आंकड़ा, Sam Bahadur रही यहां
1 दिसंबर को इस बार एक ओर जहां रणबीर कपूर की एनिमल सामने आई थी वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल की सैम बहादुर. दोनों फिल्मों में अभी एनिमल सैम बहादुर पर भारी पड़ती नजर आ रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Box Office पर इस हफ्ते आई दो फिल्मों में से रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर जो कि भारतीय सेना के एक अधिकारी की बहादुरी और युद्ध कौशल पर बनी है, उसने तीसरे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन करते हुए अब तक 25 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है.
Animal को कितना मिला दर्शकों का प्यार?
अगर एनिमल की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर करते हुए 202 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. फिल्म ने जहां पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं दूसरे दिन 66.27 करोड़ रुपये और तीसरे दिन लगभग 72.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म अब तक 202.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. वहीं एनिमल की ऑक्यूपेंसी की 79.05 प्रतिशत रही.
किन राज्यों में ज्यादा देखी गई फिल्म?
फिल्म के 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में जयपुर, दिल्ली एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, अहमदाबाद जैसे शहरों की भूमिका अहम रही. वहीं मुंबई, भोपाल, सूरत और हैदराबाद में भी फिल्म बड़े पैमाने पर देखी गई. अगर इन शहरों में फिल्म देखे जाने के प्रतिशत पर नजर डालें तो जयपुर (92.25%), दिल्ली एनसीआर (91.50%), पुणे (88.25%), चंडीगढ़ (87%), अहमदाबाद (82.50%) जैसे शहर रहे. वहीं मुंबई (80.85%), भोपाल (74.25%), सूरत (72.25%) और हैदराबाद (70%) रही.
क्या है इन दोनों फिल्मों की कहानी?
अगर इन दोनों फिल्मों की कहानी पर नजर डालें तो एनिमल जहां अपराध और अंडलवर्ल्ड के बैकग्राउंड में पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं. इस फिल्म में शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, और सुरेश ओबरॉय ने भी अभिनय किया है. एनिमल और सैम बहादुर दोनों फिल्में 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें : GST कलेक्शन देख खिल गया सरकार का चेहरा, झोली में आए इतने करोड़
टैग्स