✕

होम / बिजनेस / केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने OLA को दिए ये निर्देश, ग्राहकों को होगा फायदा...

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने OLA को दिए ये निर्देश, ग्राहकों को होगा फायदा...

Ola ऐप में कंज्यूमर फ्रेंडली परिवर्तन किए गए हैं,जिससे सेवा पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी. इन बदलावों से उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ग्राहकों के हित में एक बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, प्राधिकरण ने ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला (Ola) के खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कई निर्देश दिए हैं. बता दें, ओला ऐप पर जब ग्राहक कोई शिकायत दर्ज करते हैं, तो कंपनी अपनी 'नो-क्वेश्चन-आस्क्ड रिफंड पॉलिसी' के तहत केवल एक कूपन कोड प्रदान करती है, उन्हें कोई विकल्प नहीं मिलता है. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को इनवॉइय प्रदान नहीं करती है. सीसीपीए ने कंपनी की इन्हीं मनमानियों को उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए ऐप में कई बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, तो आइए जानते हैं ओला ऐप में क्या बदलाव होंगे और इससे ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

रिफंड के लिए पसंदीदा विकल्प की सुविधा
सीसीपीए ने कंपनी से कहा गया है कि वह ग्राहकों को रिफंड के लिए अपने पसंदीदा तरीके का विकल्प चुनने की सुविधा दे. ग्राहक चाहें तो रिफंड सीधे अपने बैंक खाते में या कूपन के जरिये ले सकेंगे. यह फैसला ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 
 
ग्राहकों को ऑटो राइड्स के बदले दिया जाएगा बिल 
इसके अलावा ओला को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक की जाने वाली सभी ऑटो राइड्स के लिए ग्राहकों को बिल या रसीद या इनवॉइस प्रदान करे. इससे सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी. प्राधिकरण का नेतृत्व मुख्य आयुक्त निधि खरे कर रही हैं.  सीसीपीए ने कहा कि बेचे गए सामान या प्रदान की गई सेवाओं के लिए बिल या इनवॉइस या रसीद जारी नहीं करना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत 'अनुचित व्यापार व्यवहार' है. 

ओला के खिलाफ मिली हैं ये शिकायतें
बता दें, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) की जानकारी के अनुसार, 1.1.2024 से 9.10.2024 तक ओला के खिलाफ कुल 2,061 शिकायतें दर्ज की गई हैं. इनमें बुकिंग के समय दिखाए गए किराए से अधिक किराया वसूलना, उपभोक्ता को राशि वापस नहीं करना, ड्राइवर की ओर से अतिरिक्त नकदी मांगना औरड्राइवर का सही जगह पर नहीं पहुंचना या गलत जगह पर छोड़ना आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-देश की 14वीं महारत्न कंपनी बनी HAL, जानिए कैसे और किन कंपनियों को मिलता है ये दर्जा?

ओला ऐप में ये भी हुई बदलाव

1. शिकायत अधिकारी और नोडल अधिकारी का कोई विवरण वेबसाइट पर प्रमुखता से दिखाई नहीं देता था. अब शिकायत अधिकारी और नोडल अधिकारी का नाम, फोन नंबर और ई-मेल वेबसाइट के सपोर्ट सेक्शन में दिखता है.

2. कैंसिलेशन पॉलिसी के अनुसार रद्द करने का अनुमत समय अब सवारी बुकिंग के समय प्रमुखता से डिस्‍प्‍ले किया जाता है.

3. कैंसिलेशन शुल्क का उल्लेख अब राइड बुकिंग पेज पर स्पष्ट रूप से किया जाता है, ताकि ग्राहक को उस राशि के बारे में पता चल सके जो राइड रद्द करने पर ली जा सकती है.

4. ड्राइवरों के लिए नई स्वीकृति स्क्रीन जोड़ी गई है जहां पिकअप और ड्रॉप दोनों जगहों का पता ड्राइवरों को दिखाया जाता है.

5. असुविधा और भ्रम से बचने के लिए और कारण जोड़े गए हैं जिनके खिलाफ उपभोक्ता सवारी रद्द करना चाहता है.

6. कुल किराए का गठन करने वाले घटकों की सूची अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है जैसे कि आधार किराया, प्रति किमी किराया, प्रतीक्षा शुल्क आदि.

7. डिजिटल पेमेंट लेने और एसी चालू करने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर ड्राइवरों को कम्‍यूनिकेट किया गया है.

8. ड्राइवरों के लिए संशोधित पेमेंट साइकिल ताकि उन्हें भुगतान जल्दी मिल सके.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा