होम / बिजनेस / इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी ला आ रही है अपना IPO? गुरुवार से लगा सकेंगे बोली
इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी ला आ रही है अपना IPO? गुरुवार से लगा सकेंगे बोली
कंपनी के मौजूदा समय में देशभर में 6 प्लांट हैं, वहीं तिमाही नतीजों में भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कंपनी मौजूदा समय में 15 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इस महीने की आखिरी तारीख को फिश फूड बनाने वाली कंपनी का आईपीओ बाजार में आने जा रहा है. लगातार बढ़ते फिशरीज एरिया के बीच पिछले कुछ साल कंपनी के लिए बेहतर साबित हुए हैं. उसी का नतीजा है कि कंपनी Mukka Proteins Limited ने बेहतर रिजल्ट भी दिए हैं और अब कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ रही है. अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाते हैं तो इसमें गुरुवार से बोली लगा सकते हैं.
कब से कब तक लगाई जा सकेगी बोली?
Mukka Proteins Limited का आईपीओ गुरुवार से खुल रहा है. इसमें बोली लगाने वाले निवेशक 4 मार्च तक निवेश कर सकेंगे. कंपनी के आईपीओ के साइज की बात करें ये 225 करोड़ रुपये का है. कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर की कीमत 26 से 28 रुपये तक तय की है. निवेशक को कंपनी के 535 शेयरों को खरीदना होगें या इसके ऊपर के गुणक पर बोली लगाई जा सकती है.
कैसी है कंपनी की स्थिति?
मक्का प्रोटीन कंपनी देश में फिश फूड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हैं. कंपनी 15 से ज्यादा देशों में फिश मील को एक्सपोर्ट भी करती है. कंपनी के प्रोडक्ट पर नजर डालें तो वो फिश मील, फिश ऑयल और फिश सॉल्यूबल पेस्ट बनाती है. कंपनी जो प्रोडक्ट बनाती है उनमें एक्वा फीड, पोल्ट्री फीड, और पेट फूड मैन्युफैक्चरिंग की एक जरूरी सामग्री है. कंपनी के मौजूदा समय में 6 प्लांट हैं, और वो आने वाले समय में और भी प्लांट बनाने को लेकर काम कर रही है. फिश फूड बनाने वाली कपंनियों में मक्का प्रोटीन की हिस्सेदारी 40 से 45 प्रतिशत तक है. फिश मील, ऑयल और पेस्ट के लिए कंपनी मौजूदा समय में सालाना 1.52 लाख मीट्रिक टन फूड का उत्पादन कर रही है.
ये भी पढ़ें: क्या आपने भी लगाया है इस आईपीओ में पैसा? आज से होने जा रही है अलॉटमेंट
कैसे रहे कंपनी के नतीजे?
वहीं अगर कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति बेहतर है और वो पिछले कुछ समय में तेजी से बदली भी है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेनयू 53 फीसदी बढ़ा है, वहीं 2022-23 में कंपनी का EBITDA क्मश: 22 फीसदी और 40 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा है. कंपनी के आईपीओ को खुलने में अभी भले ही तीन दिन का समय हो लेकिन उसे लेकर ग्रे मार्केट का रूझान अच्छा बना हुआ है. कंपनी के एक शेयर पर 53 प्रतिशत से ज्यादा का प्रीमियम मिल रहा है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि 28 रुपये के शेयर पर 15 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है. यानी कंपनी के लिए मौजूदा समय में सबकुछ अच्छा ही दिख रहा है.
डिस्क्लेमर: BW HINDI का मकसद इस खबर के माध्यम से आपको आने वाले आईपीओ की जानकारी मुहैया कराना है. इसे किसी भी तरह से निवेश को लेकर सुझाव न समझा जाए. बाजार में निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट सलाहकार से जरूर राय लीजिए.
टैग्स