होम / बिजनेस / Tata से मिले ऑर्डर के बाद TCS के शेयरों में हुआ बदलाव, जानिए फायदा हुआ या नुकसान?
Tata से मिले ऑर्डर के बाद TCS के शेयरों में हुआ बदलाव, जानिए फायदा हुआ या नुकसान?
टीसीएस, जेएलआर की केवल एक तकनीक पर काम नहीं करेगी बल्कि वो उसके डेटा ऑपरेशन से लेकर प्रबंधन तक सभी क्षेत्रों में तकनीकी विकास पर जोर देगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
टाटा समूह की कंपनी टीसीएस को इसकी सहयोगी कंपनी जेएलआर(जगुआर लैंड रोवर) से 800 मिलियन पाउंड का ऑर्डर मिला है. इस सौदे के बाद टीसीएस के शेयरों में आज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. टीसीएस ने कहा कि वो जेएलआर के लिए ऐप विकास और उसके प्रबंधन से लेकर बुनियादी ढ़ाचा प्रबंधन, क्लॉउड माइग्रेशन, साइबर सुरक्षा से लेकर डेटा सेवाओं सहित कई अन्य तरह की सुविधाओं की तकनीक मुहैया कराने पर काम कर करेगी. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि टीसीएस को ये ऑर्डर मिलने के बाद उसके शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है.
टीसीएस के शेयरों में हुआ क्या बदलाव?
एक्सचेंज को दी गई सूचना आज जैसे ही बाजार में आई उसके बाद टीसीएस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली. दोपहर में खबर लिखे जाने तक टीसीएस के शेयरों में 0.34 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. इस बढ़त के बाद टीसीएस के शेयर 3441.60 रुपये पर बिकवाली कर रहा था. टीसीएस का शेयर इन दिनों अपने 52 हफ्ते के सबसे ऊंचे दाम की ओर बढ़ रहा है. टीसीएस के शेयर का 52 हफ्तों का हाई रेट 3575 रुपये है. बीएसई सेंसेक्स में 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ के मुकाबले टीसीएस के शेयरों में 5 प्रतिशत तक का ही इजाफा देखने को मिला है.
क्या है पूरे सौदे की जानकारी?
बीएसई को दी गई एक जानकारी में टीसीएस की ओर से कहा गया है कि दोनों कंपनियों के बीच हुई इस नई साझेदारी की आने वाले समय में कीमत 800 मिलियन पाउंड होगी. टीसीएस इस क्षेत्र में अपने अनुभव, गहरी विशेषज्ञता और मालिकाना प्लेटफॉर्मो का लाभ उठाकर जेएलआर के लिए काम करेगी. टीसीएस जेएलआर की डिजिटल क्षमता को बढ़ाने को लेकर भी काम करेगी. टीसीएस सिर्फ यही तकनीक मुहैया नहीं कराएगी बल्कि वो जेएलआर के आईटी ऑपरेशन, काम करने के नए तरीकों से लेकर कई और तरह की तकनीक को भी बढ़ाने पर काम करेगी.
यूके में सबसे ज्यादा हैं टीसीएस के कर्मचारी
ब्रिटेन में टीसीएस के सबसे ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं. टीसीएस के यूके में 23 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं. कर्मचारियों की ये संख्या उसे इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बनाती है. टीसीएस ब्रिटेन में पिछले 45 सालों से काम कर रही है. टीसीएस ब्रिटेन में 200 से ज्यादा तरह के बिजनेस करती है.
टैग्स