✕

होम / बिजनेस / Aviva India पर लगा ₹65 करोड़ का टैक्स और जुर्माना, कंपनी पर इस कारण हुई कार्रवाई

Aviva India पर लगा ₹65 करोड़ का टैक्स और जुर्माना, कंपनी पर इस कारण हुई कार्रवाई

यह जुर्माना भारत में अवीवा के परिचालन के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने 2023-24 वित्तीय वर्ष में महज 1 करोड़ डॉलर (करीब 87 करोड़ रुपये) का मुनाफा कमाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय टैक्स अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की भारतीय इकाई को 7.5 मिलियन डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपये) का बैक टैक्स और जुर्माना चुकाने का आदेश दिया है. IT डिपार्टेमेंट के अधिकारियों के जांच में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने फर्जी इनवॉइस तैयार कर अवैध कमीशन भुगतान किया और गलत टैक्स क्रेडिट का दावा किया. 

कैसे हुआ टैक्स घोटाला?

अवीवा इंडिया ने 2017 से 2023 के बीच अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कथित तौर पर 26 मिलियन डॉलर ऐसे वेंडर्स को भुगतान किए जो केवल नाम के लिए मौजूद थे. इन वेंडर्स के जरिए कंपनी अपने एजेंट्स को नियामक सीमा से अधिक कमीशन देने का तरीका निकाल रही थी. टैक्स अधिकारियों ने दावा किया कि इस फर्जी बिलिंग और कैश भुगतान सिस्टम के जरिये कंपनी ने 5.2 मिलियन डॉलर का टैक्स चोरी किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में अधिकारियों ने पाया कि इन वेंडर्स का असली उद्देश्य अवीवा को “बोगस” टैक्स क्रेडिट दिलाना था. आदेश में कहा गया है, “वेंडर्स सिर्फ मुखौटा थे जिनका उपयोग अवीवा ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाने के लिए किया.”

अवीवा ने क्या कहा?

अवीवा इंडिया ने अपने बचाव में कहा कि ये आरोप गलत और अस्थिर हैं क्योंकि वेंडर्स असली थे और उन्होंने कंपनी के लिए सेवाएं दी थीं. हालांकि, टैक्स अधिकारियों के पास कंपनी के आंतरिक ईमेल और संदेशों के स्क्रीनशॉट हैं जिनमें अवीवा के अधिकारी और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं. ज्वॉइंट टैक्स कमीशन आदित्य सिंह यादव ने कंपनी को 3.8 मिलियन डॉलर के टैक्स की चोरी का दोषी पाया और 100 फीसदी पेनल्टी लगाते हुए 7.5 मिलियन डॉलर की राशि चुकाने का आदेश दिया.

‘एजेंट मेंटर’ मॉडल के जरिए टैक्स चोरी?

टैक्स जांच में यह भी सामने आया कि अवीवा ने ‘एजेंट मेंटर’ नामक एक मॉडल अपनाया था जिसके तहत ट्रेनिंग के नाम पर फर्जी इनवॉइस जारी कर एजेंट्स को अतिरिक्त कमीशन दिया जाता था. यह मॉडल 2013 में ही लागू किया गया था और इसे कंपनी के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें तत्कालीन सीईओ, लीगल डायरेक्टर और फाइनेंस डायरेक्टर शामिल थे ने मंजूरी दी थी. यह मामला भारतीय बीमा क्षेत्र में चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें 12 से अधिक बीमा कंपनियों पर 610 मिलियन डॉलर की टैक्स चोरी, ब्याज और पेनल्टी का आरोप है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago