✕

होम / बिजनेस / TATA इस कंपनी के साथ देशभर में खोलेगी चार्जिंग स्टेशन, इतनी लाख गाड़ियों को मिलेगा फायदा

TATA इस कंपनी के साथ देशभर में खोलेगी चार्जिंग स्टेशन, इतनी लाख गाड़ियों को मिलेगा फायदा

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों के मामले में मार्केट की 71 फीसदी हिस्सेदारी है. इसने गुरुग्राम में अपना पहला ईवी-एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेल लगातार बढ़ रही हैं मगर ईवी चार्जिंग स्टेशन अब भी ना के बराबर है, इसी के मद्देनजर अब टाटा ग्रुप की टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने शेल इंडिया मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड (SIM Pvt. Ltd.) के साथ एक नॉन-बाइंडिंग मेमोरेंडम ऑफ अंडरटेकिंग (MoU) पर साइन किए हैं. दोनों ही कंपनियां अपनी मजबूती और संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए रेंज से जुड़ी चिंता और चार्जिंग की पहुंच जैसी चुनौतियों का समाधान करेंगी.

कहां बनाएंगे चार्जिंग स्टेशंस ?

ईवी गाड़ियों की सुस्त बिक्री की एक अहम वजह चार्जिंग स्टेशंस की किल्लत है. इस साझोदारी के तहत दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगी. दोनों कंपनियों की योजना सहूलियत के हिसाब से पेमेंट सिस्टम और लॉयल्टी प्रोग्राम भी शुरू करने की है. दोनों के बीच साझेदारी से शेल के देश भर में फैले फ्यूल स्टेशन नेटवर्क और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के पास मौजूद भारतीय सड़कों पर दौड़ रही टाटा की 1.4 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिटेल्स से चार्जिंग स्टेशन का जाल बिछाया जाएगा. टाटा कंपनी का कहना है कि जहां पर टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मालिक बार- बार जाते हैं, वहां चार्जर सेटअप किए जाएंगे. 

L&T ने L&T IDPL की 51% हिस्सेदारी इस कंपनी को बेची, जानिए कितने में हुआ सौदा

TATA की EV मार्केट में 71 फीसदी हिस्सेदारी

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों के मामले में मार्केट की 71 फीसदी हिस्सेदारी है. इसने गुरुग्राम में अपना पहला ईवी-एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया है. कंपनी ने देश के EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए कई चार्ज प्वाइंट ऑपरेटरों के साथ भी काम किया है. वहीं दूसरी तरफ शेल इंडिया वैश्विक स्तर पर दिग्गज एनर्जी कंपनी शेल की सब्सिडियरी है. इसके पास एनर्जी सॉल्यूशंस और इंफ्रा डेवलपमेंट में महारत हासिल है. शेल के EV रिचार्ज लोकेशन पर 98% से 99% चार्जर अपटाइम के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मिलता है. 

इकनॉमिक ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट
 
टाटा और शेल की कंपनी के साथ आने से इकनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा और ईवी सेक्टर में रोजगार के मौके तैयार होंगे. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस और ऑपरेशंस में रोजगार के मौके तैयार होंगे ही साथ ही इससे जुड़ी इंडस्ट्रीज में इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरिशिप को भी बढ़ावा देगा. इस साझेदारी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने और गाड़ियों से निकलने वाले उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्य को भी सपोर्ट मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

8 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

11 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

8 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

12 hours ago