होम / बिजनेस / Tata असम में लगाएगा 40,000 करोड़ की सेमीकंडक्टर फैक्टरी?

Tata असम में लगाएगा 40,000 करोड़ की सेमीकंडक्टर फैक्टरी?

Tata Group असम में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के बारे में विचार कर रहा है और इसके लिए 40,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) देश के अग्रणी कारोबारी समूहों में से एक है और अपनी उपलब्धियों, शानदार प्रदर्शन आदि की बदौलत हमेशा ही तारीफें बटोरता रहता है. अब टाटा ग्रुप को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Tata Electronics Limited) द्वारा असम में 40,000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करके एक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री लगाई जा सकती है.

क्या है पूरा मामला?
यह जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साझा की है. जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप (Tata Group) असम में एक सेमीकंडक्टर प्प्लंत लगाने के बारे में विचार कर रहा है और इसके लिए टाटा ग्रुप द्वारा राज्य में 40,000 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट भी किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य से अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने अब केंद्र सरकार का रुख किया है और बत्चेत जारी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट से संबंधित काम की शुरुआत भी हो सकती है. 

कहां बनेगी फैक्ट्री?
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Tata Electronics Limited) ने जागीरोड़ में एक इलेक्ट्रॉनिक केंद्र की स्थापना के लिए एप्लीकेशन दर्ज करवाया है. कंपनी ने भारत सरकार के समक्ष एक समझौता दर्ज करवाया है जिसके अनुसार वह असम में लगभग 40,000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेंगे. आपको बता दें कि जागीरोड़ असम के मोरीगांव जिले में मौजूद है और यह राज्य की राजधानी गुवाहाटी से लगभग 55 किलोमीटर दूर है. 

वक्त बदल रहा है
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि टाटा ग्रुप (Tata Group) ने सेमीकंडक्टर फैक्ट्री लगाने के लिए पहले राज्य सरकार से शुरूआती बातचीत की थी और उसके बाद बातचीत से संतुष्ट होकर अब वह केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि टाटा ग्रुप ने राज्य सरकार से कहा है कि वह 1000 लोगों को इस फैक्ट्री में काम करने के लिए ट्रेनिंग भी देंगे. साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि हम हमेशा ही पूछते थे कि इलेक्ट्रॉनिक और IT इंडस्ट्री हमारे राज्य में क्यों नहीं आती, लेकिन अब वक्त बदल रहा है.
 
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक दुसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.