होम / बिजनेस / TCS ने किसे दिया 7000 करोड़ रूपए का ऑर्डर?

TCS ने किसे दिया 7000 करोड़ रूपए का ऑर्डर?

हाल ही में इस कंपनी को TCS से 4G और 5G उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है और इसकी कीमत 7000 करोड़ बताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), IT क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी है और यह टाटा समूह (Tata Group) की फ्लैगशिप कंपनियों में से एक है. अब हाल ही में TCS को लेकर एक जबरदस्त खबर सामने आ रही है. दरअसल TCS ने हाल ही में टाटा ग्रुप के ही एक अन्य हिस्से, तेजस नेटवर्क (Tejas Network) को 7000 करोड़ रुपयों का ऑर्डर दिया है.

क्या है तेजस नेटवर्क?
तेजस, वायरलेस नेटवर्किंग उत्पादों की डिजाइनिंग और उनका निर्माण करता है. हाल ही में तेजस नेटवर्क को TCS से 4G और 5G उपकरणों को ऑर्डर दिया गया है और इस ऑर्डर की कीमत लगभग 7,492 करोड़ रूपए बताई जा रही है. तेजस नेटवर्क द्वारा वायरलेस नेटवर्किंग उपकरणों का निर्माण तो किया ही जाता है साथ-साथ यह कंपनी ऑप्टिकल फाइबर की मदद से इंटरनेट की सुविधा को घर-घर तक पहुंचाने में मदद करती है. तेजस ने मीडिया को जानकारी दी है कि उसने BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) के अखिल भारतीय 4G/5G नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले RAN (रेडियो एक्सेस नेटवर्क) उपकरणों की आपूर्ति, उनके सपोर्ट और उनकी मेंटीनेंस के लिए TCS के साथ एक समझौता किया है. 

तेजस नेटवर्क को मिली मंजूरी
तेजस नेटवर्क, TCS से मिले ऑर्डर के मुताबिक 1 लाख साइटों पर उपकरणों की आपूर्ति करेगा. तेजस नेटवर्क के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद अत्रेय ने इस मौके पर कहा कि हमारे बेसबैंड और रेडियो उत्पादों की मदद से BSNL एक लागत प्रभावी नेटवर्क की शुरुआत करने में सक्षम हो पाएगा जो विश्व-स्तरीय होगा. तेजस ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मार्च 2023 में खत्म हुए वर्ष के लिए इस सौदे को अपने शेयरधारकों से आवश्यक मंजूरी मिल गई है. 

कंपनी का प्रदर्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस नेटवर्क 75 से ज्यादा देशों में टेलीफोन सर्विस प्रदान करने वालों, इंटरनेट सर्विस प्रदान करने वालों, डिफेन्स क्षेत्र के लिए और वायरलेस क्षेत्र के लिए नेटवर्किंग उत्पाद बनाती है. अगर बात तेजस नेटवर्किंग के प्रदर्शन करें तो वित्त वर्ष 23 के मुकाबले वित्त 24 के अप्रैल-जून क्वार्टर में कंपनी को 26.3 करोड़ रुपयों का घाटा हुआ है जबकि पिछले साल यह 11.5 करोड़ रूपए था. दूसरी तरफ कंपनी की कमाई में भी 37% की कमी देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें:  ITR रिटर्न फाइल करने में इन राज्‍यों में मारी बाजी! ये रह गए पीछे 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

5 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

44 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

55 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago