✕

होम / बिजनेस / Tata Technology ने इस ऑटोमोबाइल कंपनी से मिलाया हाथ, साझेदारी से होगा ये फायदा

Tata technology ने इस ऑटोमोबाइल कंपनी से मिलाया हाथ, साझेदारी से होगा ये फायदा

इसमें ऑटोमोटिव ड्राइविंग और डैशबोर्ड भी शामिल होंगे. इन ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर को BMW की प्रीमियम कारों के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्‍नोलॉजी ने ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की नामी कंपनी BMW से हाथ मिलाया है. इस साझेदारी में दोनों कंपनियों की भागीदारी 50-50 प्रतिशत की रहेगी. इस साझेदारी में दोनों कंपनियां ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर का निर्माण करेंगी. कंपनी की ओर से मंगलवार को इस ज्‍वॉइंट वेंचर की घोषणा की गई जिसके बाद कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्‍यादा का उछाल देखा गया. 

आखिर क्‍या है इस ज्‍वॉइंट वेंचर की खास बात? 
दोनों कंपनियों के इस ज्‍वॉइंट वेंचर की शुरुआत पहले 100 कर्मचारियों के साथ होगी और उसके बाद इनकी संख्‍या 1000 तक कर दी जाएगी. इस साझेदारी के तहत कंपनियां चेन्‍नई, बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर एंड आईटी हब बनाएगा जबकि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और ऑपरेशन का काम बेंगलुरु और पुणे में होगा. टाटा टेक्‍नोलॉजी के सीईओ एमडी वॉरेन हैरिस ने कहा कि इस ज्‍वॉइंट वेंचर के जरिए हम दुनियाभर में फैले कस्‍टमर्स को बेहतरीन किस्‍म के प्रोडक्‍ट मुहैया कराना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: पेटीएम ने फिर शुरू की लेंडिंग सेवाएं, इनके साथ मिलकर शुरू किया काम

BMW में भी इस्‍तेमाल होंगें सॉफ्टवेयर 
टाटा और BMW के इस ज्‍वॉइंट वेंचर की ओर से जारी किए गए ज्‍वॉइंट स्‍टेटमेंट में कहा गया है कि इस साझेदारी में कई ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर डेवलप किए जाएंगे. इसमें ऑटोमोटिव ड्राइविंग और डैशबोर्ड भी शामिल होंगे. इन ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर को BMW की प्रीमियम कारों के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा. इस ज्‍वॉइंट वेंचर को लेकर टाटा टेक के सेल्‍स प्रेसीडेंट नचिकेत परांजपे ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में कई बड़े बदलाव आ रहे हैं. इस बदलावों में गाडि़यों में सॉफ्टवेयर की भूमिका बढ़ रही है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम BMW के साथ मिलकर ऐसे सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगे जो इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर दोनों के लिए जाने जाएंगे. 

दोनों कंपनियों की है 50-50 प्रतिशत की है हिस्‍सेदारी 
इस ज्‍वॉइंट वेंचर में दोनों कंपनियों की 50-50 प्रतिशत की भागीदारी है. टाटा टेक्‍नोलॉजी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है. ये कंपनी ऑटोमोबइल, एयरोस्‍पेस और हैवी मशीनरी मैन्‍युफैक्‍चर्स को इंजीनियर्स और सर्विस उपलब्‍ध कराती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago