होम / बिजनेस / Tata Technologies के शेयर हुए प्रॉफिट बुकिंग का शिकार, 8% की आई गिरावट!
Tata Technologies के शेयर हुए प्रॉफिट बुकिंग का शिकार, 8% की आई गिरावट!
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयर प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गए और स्टॉक में लगभग 8% की गिरावट देखने को मिली है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के मात्र 60 मिनटों के भीतर ही पूरी तरह सबस्क्राइब हो गया था. इसके बाद जब शेयरों की लिस्टिंग हुई तो इन्वेस्टर्स के चहरे खिल उठे, क्योंकि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 140% प्रीमियम पर हुई थी. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी की तेज तर्रार रफ्तार को किसी की नजर लग गई है.
Tata Technologies के शेयर हुए प्रॉफिट बुकिंग का शिकार
दरअसल आज दिन के कारोबार की शुरुआत के दौरान टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयर प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गए और स्टॉक में लगभग 8% की गिरावट देखने को मिली है. आपको बता दें कि टाटा ग्रुप (Tata Group) की तरफ से हाल ही में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों को दलाल स्ट्रीट (Share Market) पर लिस्ट किया गया है और आज कंपनी के शेयरों को लिस्ट हुए सिर्फ एक दिन ही हुआ है. खबर लिखे जाने तक टाटा टेक्नोलॉजीज के स्टॉक की स्थिति बेहतर होती नजर आ रही है जिसके बाद स्टॉक के शेयरों की कीमत 1222 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई है और शेयरों की कीमत की गिरावट कम होकर मात्र 6.93% रह गई है. आपको बता दें कि कल शेयर मार्केट पर कंपनी का स्टॉक 1314.25 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था.
मार्केट कैपिटल में भी आई गिरावट
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयरों में आई गिरावट का असर कंपनी की मार्केट कैपिटल पर भी देखने को मिला है. कंपनी की कुल मार्केट कैपिटल कम होकर 50,000 करोड़ रुपयों के स्तर से भी नीचे जा पहुंची है. लेकिन कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50,000 करोड़ रुपए की मार्केट कैपिटल का स्तर एक बार फिर से वापस प्राप्त कर लिया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल टाटा टेक्नोलॉजीज के स्टॉक ने दलाल स्ट्रीट पर शानदार तरीके से अपना डेब्यू किया था और शेयर बाजार में 140% प्रीमियम के साथ कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हुई थी.
Tata Technologies का IPO
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के IPO को 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था और 24 नवंबर को इस स्टॉक का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया गया था. मात्र 60 मिनटों के भीतर ही टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO पूरी तरह से सबस्क्राइब हो गया था. जब कल इस स्टॉक ने दलाल स्ट्रीट पर डेब्यू किया तो ये लिस्टिंग भी कंपनी के लिए ऐतिहासिक रही और कंपनी की शेयर उन चंद स्टॉक्स में शामिल हो गया जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को दोगुना किया है.
यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Review: Vicky Kaushal के दमदार अभिनय ने सुनाई देश के असली हीरो की कहानी!
टैग्स