✕

होम / बिजनेस / Tata Power के नेट प्रॉफिट में दर्ज हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि, शेयरों में भी आई तेजी

Tata Power के नेट प्रॉफिट में दर्ज हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि, शेयरों में भी आई तेजी

Tata Power ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा की है. इसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 1188 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा पावर (Tata Power) ने 4 फरवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिनमें कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार दिखा. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, टाटा पावर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1188 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1076 करोड़ रुपये था.इस वित्तीय सफलता का श्रेय टाटा पावर ने अपनी मजबूत बैलेंस शीट, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और विभिन्न बिजनेस समूहों के बीच तालमेल को दिया. इन परिणामों के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली, जो कंपनी के लगातार बढ़ते कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है.तो आइए कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते हैं.   

इतना बढ़ा रेवेन्यू

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10% बढ़कर 1188 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1076 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, कंपनी ने इस तिमाही में 15,793 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले वर्ष के 15,294 करोड़ रुपये से 3% अधिक है. टाटा पावर ने अपनी वित्तीय सफलता का श्रेय अपनी मजबूत बैलेंस शीट, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और विभिन्न बिजनेस समूहों के बीच तालमेल को दिया. कंपनी के EBITDA (एर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन) में भी 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 3,481 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

शेयरों में दिखी तेजी

इन परिणामों के बाद टाटा पावर के शेयरों में कारोबार के दौरान 2.06 प्रतिशत की तेजी देखी गई, और स्टॉक BSE पर 362.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. वहीं. एनएसई में ये शेयर 1.96 प्रतिशत की तेजी के साथ  361.85 रुपये पर बंद हुआ. इस वित्तीय परिणाम से कंपनी के भविष्य के लिए उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं, और यह टाटा पावर के लगातार बढ़ते कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है.

रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट पर काम कर रही कंपनी

टाटा पावर के CEO और MD प्रवीर सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने पिछली 21 तिमाहियों में लगातार PAT ग्रोथ दर्ज किया है और सभी बिजनेस इस ग्रोथ में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "हम मैन्युफैक्चरिंग, EPC और रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के साथ-साथ ग्रुप कैप्टिव के माध्यम से रिटेल सप्लाई की पूरी वैल्यू चेन में मौजूदगी के साथ क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में लीडर के रूप में उभरे हैं. एक इंटीग्रेटेड पावर कंपनी के रूप में, हम सभी के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन के अपने पोर्टफोलियो के लिए कंप्लीट एनर्जी सर्विसेज प्रोवाइड करते हैं.

क्लीन और ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में कंपनी की उपलब्धि

31 दिसंबर 2024 तक कंपनी की क्लीन और ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में ऑपरेशनल कैपिसिटी 6.7 गीगावाट (GW) थी, जिससे 11,700+ मिलियन यूनिट (MUs) ग्रीन पावर जनरेट हुआ. इसके अलावा, 10 गीगावाट के प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं, जो इसकी कुल क्लीन एनर्जी कैपिसिटी को बढ़ाकर 16.7 गीगावाट तक ले जाएंगे. टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने ओंकारेश्वर में 126 MWp का भारत के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स में से एक और मध्य प्रदेश के नीमच में 431 मेगावाट DC सोलर प्लांट को चालू किया. नीमच प्लांट भारत का पहला सोलर प्लांट है, जिसमें सिंगल-एक्सिस ट्रैकर और बाइ-फेशियल मॉड्यूल का यूनिक कॉम्बिनेशन शामिल किया गया है. इसके अलावा, कंपनी ने मुंबई, दिल्ली और ओडिशा में अपने डिस्कॉम्स के माध्यम से 16 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का बड़ा मुकाम हासिल किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

20 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

21 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

37 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 minute ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago