होम / बिजनेस / Tata Power ने हासिल की ये नई उपलब्धि, खिल उठे इन्वेस्टर्स के चेहरे!

Tata Power ने हासिल की ये नई उपलब्धि, खिल उठे इन्वेस्टर्स के चेहरे!

Tata Group की तरफ से Tata Power 6ठी ऐसी कंपनी है जिसने 1 लाख करोड़ रुपयों की मार्केट कैपिटल का आंकड़ा पार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की जानी मानी कंपनी (Tata Power) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस नए रिकॉर्ड की बदौलत इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल उठे हैं. 

Tata Power की नई उपलब्धि
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा पावर (Tata Power) भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक है और कंपनी की मौजूदगी इस वक्त पूरे देश में है. खबर आ रही है कि टाटा ग्रुप (Tata Group) की तरफ से टाटा पावर 6ठी ऐसी कंपनी है जिसके स्टॉक ने 1 लाख करोड़ रुपयों की मार्केट कैपिटल का आंकड़ा पार कर लिया है. आज शेयर मार्केट (Share Market) में कंपनी के स्टॉक में लगभग 7% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के स्टॉक की कीमत 315 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई और इस वृद्धि के साथ ही कंपनी की मार्केट कैपिटल में भी इजाफा हुआ जिसके बाद कंपनी ने 1 लाख करोड़ रुपयों की मार्केट कैपिटल का स्तर प्राप्त कर लिया और ऐसा करने वाली यह टाटा ग्रुप की छठी कंपनी बन गई. 

कंपनी के शेयरों में आई उछाल
2023 में अभी तक टाटा पावर के स्टॉक्स ने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 51.7% के रिटर्न्स प्रदान किये हैं और मार्च 2023 में यह स्टॉक 182.45 रुपए प्रति शेयर के अपने निचले स्तर पर हुआ करता था परन्तु अब यह शेयर अपने सबसे निचले स्तर से 72.7% रिकवर कर चुका है. हाल ही में कंपनी की एक एनालिस्ट मीटिंग हुई थी और इस मीटिंग के बाद से ही टाटा पावर के स्टॉक्स ने जो रफ्तार पकड़ी, तो फिर वो धीमा होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस मीटिंग में कंपनी के प्रबंधन ने आने वाले सालों के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किये थे. 

13000 करोड़ इन्वेस्ट करेगी Tata Power
इस मीटिंग में टाटा पावर (Tata Power) ने कहा था कि साल 2027 तक कंपनी 60,000 करोड़ रुपयों की कैपेक्स का स्तर प्राप्त कर लेगी और इसमें से 45% कैपेक्स का इस्तेमाल कंपनी द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया था कि वह 2.8 गीगावाट की क्षमता वाले पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्टों में 13,000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी और इसकी बदौलत टाटा पावर अपने कंज्यूमर्स को 24*7 रिन्यूएबल पावर उपलब्ध करवा पाएगी.
 
यह भी पढ़ें: ED की चार्जशीट में आया इस स्मार्टफोन कंपनी का नाम, जानिये क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.