✕

होम / बिजनेस / Tata Motors के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी, इस तरह अलग होगा कारोबार

Tata Motors के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी, इस तरह अलग होगा कारोबार

टाटा मोटर्स ने डीमर्जर की सूचना शेयर बाजार बंद होने के बाद दी है. कल पता चलेगा कि इसका कंपनी के शेयरों पर क्या असर होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. टाटा समूह की इस कंपनी के बोर्ड ने सोमवार को कंपनी के कारोबार को दो हिस्सों में बांटने की मंजूरी दे दी. इसके तहत टाटा मोटर्स आने वाले समय में पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस को अलग करेगी. यह कंपनियां शेयर बाजार में अलग-अलग लिस्ट होंगी. कंपनी ने इस डीमर्जर की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद दी है. लिहाजा, टाटा मोटर्स के स्टॉक्स पर इसका क्या असर होता है, ये मंगलवार को ही पता चलेगा. 

इतना लगेगा समय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स के सभी शेयर होल्डर्स की दोनों नई लिस्टेड कंपनियों के शेयर मिलेंगे. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि डीमर्जर के बाद एक यूनिट कमर्शियल व्हीकल्स कारोबार और उससे जुड़े निवेश को देखेगी. वहीं दूसरी कंपनी पैसेंजर व्हीकल्स का कारोबार संभालेगी. इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जगुआर और लैंड रोवर और उससे जुड़ा इंवेस्टमेंट शामिल है. टाटा मोटर्स का कहना है की पूरी प्रक्रिया नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के जरिए होगी और डीमर्जर पूरा होने में 12 से 15 महीने का समय लगेगा. 

अलग-अलग सीईओ 
टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स और JLR कारोबार 2021 से ही अलग-अलग सीईओ द्वारा संचालित किया जा रहा है. अब कंपनी अपने कारोबार को दो भागों में विभाजित करने जा रही है. वहीं, कंपनी के शेयरों की बात करें, तो आज इनमें थोड़ी तेजी देखने को मिली. बाजार की समाप्ति पर टाटा मोटर्स के शेयर मामूली बढ़त के साथ 988.90 रुपए पर बंद हुए. डीमर्जर के ऐलान का असर शेयरों पर क्या होता है, इसका पता कल ही चल पाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.