✕

होम / बिजनेस / TATA Motors के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर 

TATA Motors के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर 

TATA Motors के शेयरों में बढ़त की कई वजहें हैं इनमें सबसे प्रमुख टाटा टेक्‍नोलॉजी के आईपीओ की लिस्टिंग की तारीखों का पास होना और दूसरा कंपनी के कई मॉडल की सेल में भी बढ़त है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में चल रही तेजी का असर वैसे तो कई शेयरों पर दिख रहा है लेकिन टाटा मोटर के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. टाटा मोटर के शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. बुधवार को कंपनी का शेयर 714 पर पहुंच गया. कंपनी के शेयर का ये ऑल टाइम हाई परफॉरर्मेंस है. कंपनी का शेयर आज बाजार में 702 रुपये पर खुला था जिसके बाद इसने 714 रुपये के निशान को छू लिया. शेयर की तेजी के पीछे टाटा टेक्‍नोलॉजी के आईपीओं के लिस्टिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है. 

TATA Technology की लिस्टिंग का हो रहा है इंतजार 
TATA Technology के आईपीओ के कई गुना ओवरसब्‍सक्राइब होने के बाद अब बाजार में इसकी लिस्टिंग की तारीख का इंतजार हो रहा है. मंगलवार को इसके शेयरों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है. तय तारीख के अनुसार 5 दिसंबर को इस आईपीओ की लिस्टिंग होनी है. बाजार में सभी जानकारों का अनुमान है कि ये आईपीओ लिस्‍ट होते ही तेजी से आगे बढ़ेगा. इसी खबर के बीच टाटा मोटर के शेयर ने नई ऊंचाईओं को छू लिया है. टाटा मोटर का शेयर खबर लिखे जाने पर 714 रुपये कारोबार कर रहा है. 

कुछ और कारणों से भी आया है उछाल
टाटा मोटर के शेयर में उछाल के पीछे जगुआर और लैंडरोवर की सेल में हुआ इजाफा भी एक बड़ी वजह है. यही नहीं कंपनी के Q2 मार्जिन में भी इजाफा हुआ है. इसका ऐलान कंपनी ने हाल में किया है. वहीं जानकार ये भी कह रहे हैं कि शुक्रवार को लिस्‍ट होने वाले टाटा टेक्‍नोलॉजी के शेयर के बाजार में जबरदस्‍त परफॉर्म करने की भी उम्‍मीद है जिसके कारण इसमें इस तरह की तेजी देखने को मिल रही है. इसके अन्‍य कारणों के बारे में बताते हुए एक्‍सपर्ट कह रहे हैं क्‍योंकि ये पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था ऐसे में टाटा टेक्‍नोलॉजी के मजबूत होने का असर टाटा मोटर पर भी पड़ेगा. इसलिए टाटा मोटर को ज्‍यादा फायदा मिल रहा है. 

आने वाले दिनों में यहां जा सकता है ये शेयर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक एक्‍सपर्ट का कहना है कि टाटा मोटर मौजूदा समय में 700 रुपये के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते में शेयर के दामों में जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला है. जानकार ये भी कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में इस शेयर की ग्रोथ 800 रुपये 945 रुपये तक जाने की संभावना है. शेयर शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग टर्म में और ग्रोथ कर सकता है. 

ये भी पढें : Visa के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, अमेरिकी सरकार ने निकाला ये समाधान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago