✕

होम / बिजनेस / सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को लेकर TATA का बड़ा प्लान, उठाने जा रही है ये कदम

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को लेकर TATA का बड़ा प्लान, उठाने जा रही है ये कदम

चिप सब्सिडी स्कीम के तहत भारत सरकार ने हाल ही में टाटा के फैब्रिकेशन प्लांट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप देश में चिप की फाउंड्री और चिप पैकेजिंग प्लांट सेटअप कर रहा है. इसमें टॉप क्लास के कर्मचारियों की भर्ती के लिए ग्रुप की नजर ताइवान पर है जहां दुनिया के 80 फीसदी से अधिक चिप तैयार होते हैं. इसे लेकर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) 13 अप्रैल को ताइवान के एक शहर Hsinchu में रोड शो करेगी. टाटा का यह रोड शो ऐसे समय में होने वाला है, जब 3 अप्रैल को रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता के भूकंप के चलते ताइवान में कई चिप प्लांट अस्थायी तौर पर बंद हैं. हालांकि चिप वॉर (Chip War) किताब के लेखक क्रिस मिलर का कहना है रोड शो जैसी योजना काफी पहले बनाई जाती है. 

Tata को चाहिए इन कार्यों के लिए कर्मचारी

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने रोड शो के लिए जो पोस्टर बनवाया हुआ है, उसमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ऐसे प्रोफेशल्स की मांग की गई है जिनके पास में 5-16 साल का अनुभव हो. इसके अलावा कैंडिडेट को काम करने के लिए भारत आना होगा लेकिन शुरुआत में 18 महीने की ट्रेनिंग ताइवान में ही होगी. कंपनी इक्विपमेंट इंजीनियरिंस, यील्ड इंजीनियर्स और ऑटोमेशन इंजीनियर्स समेत सात रोल्स के लिए हायरिंग करेगी. इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के डिप्लोमा वाले टेक्नीशियन की भी भर्ती करेगी.

Kotak Alternate के आइकॉनिक फंड ने जुटाए इतने हजार करोड़ रुपये, ये रही खास बात

कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे की जरूरत

कंपनी ने सात पदों की सूची बनाई है जिसके लिए वह लोगों को नियुक्त करना चाहती है, जिसमें इक्विपमेंट इंजीनियर, यील्ड इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर शामिल हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल समस्या निवारण के लिए डिप्लोमा धारक टेक्नीशियन की भी भर्ती कर रही है. काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि कर्मचारियों को भारत में आकर्षित करने के लिए आकर्षक प्रोत्साहनों के साथ-साथ एक ऐसे बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होगी जो भारत के सेमीकंडक्टर सेगमेंट के निर्माण में योगदान देने के इच्छुक किसी भी पेशेवर के लिए सरल ट्रांसमिशन सुनिश्चित करे. 

टाटा के दो प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चिप सब्सिडी स्कीम के तहत सरकार ने हाल ही में टाटा के फैब्रिकेशन प्लांट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. गुजरात के धोलेरा में 91 हजार करोड़ रुपये की लागत में यह प्लांट टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) और ताइवान की पीएसएमसी (PSMC) मिलकर बनाएगी. यहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों, टेलीकॉम, डिफेंस, ऑटो, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्प्ले और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 50nm, 55nm, 90nm और 28nm के चिप बनेगें. धोलेरा के प्लांट से 20 हजार डायेरक्ट जॉब तैयार होंगे. इसके अलावा टाटा सेमीकंडक्टर एसेंबली और टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड असम के मोरीगांव में 27 हजार करोड़ रुपये के निवेश से एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट बनाएगी. यहां से हर दिन 4.8 करोड़ चिप बन सकेंगे. मोरीगांव के यूनिट बनने से 27 हजार रोजगार उत्त्पन्न होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

49 minutes ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

49 minutes ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago