होम / बिजनेस / एयर इंडिया से आई ये खबर सीनियर सिटीजंस को कर सकती है नाराज, जानें क्या है मामला

एयर इंडिया से आई ये खबर सीनियर सिटीजंस को कर सकती है नाराज, जानें क्या है मामला

नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, एयर इंडिया की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी जुलाई में 8.4 फीसदी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकारी से प्राइवेट हुई एयर इंडिया (Air India) से आई एक खबर सीनियर सिटीजंस को नाराज कर सकती है. दरअसल, टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इकॉनमी श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मूल किराए पर दी जाने वाली छूट को आधा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि मूल किराए में संशोधित छूट 29 सितंबर से प्रभावी हो गई है. 

अभी मिलती थी इतनी छूट
एयर इंडिया अब तक इन दोनों श्रेणियों में 50 प्रतिशत की छूट दे रही थी. एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी में बताया गया है 29 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाली टिकट के मूल किराए पर वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को 25 प्रतिशत छूट मिलेगी. यह छूट इकॉनमी केबिन में चुनिंदा बुकिंग श्रेणी पर मिलेगी. गौरतलब है कि टाटा समूह ने एयर इंडिया को सरकार से इस साल 27 जनवरी को खरीदा था. 

कंपनी ने दिया ये तर्क
मीडिया रिपोर्ट्स में एयर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि बाजार की स्थिति और गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने व्यापक उद्योग प्रवृत्ति के अनुरूप अपने किराए को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया है. हालांकि, इसके बाद भी एयर इंडिया में छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार किराए पर मिलने वाली छूट अन्य निजी एयरलाइनों की तुलना में लगभग दोगुनी होगी.

हिस्सेदारी बढ़ाने कर जोर
नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, एयर इंडिया की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी जुलाई में 8.4 फीसदी थी. जिसे कंपनी बढ़ाना चाहती है, इसलिए वो नए विमान खरीद रही है. हाल ही में एयर इंडिया ने कहा था कि वह अपने बेड़े में अगले 15 महीनों के दौरान 30 नए विमान शामिल करेगी. एयर इंडिया की योजना इस साल दिसंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को विस्तार देने की है.

चल रही मरम्मत 
एयर इंडिया यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर तेजी से काम कर रही है. कुछ वक्त पहले कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि विमानों के केबिन को दुरुस्त करने, सीटों को सुविधाजनक बनाने और उड़ान के दौरान मनोरंजन की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है. बता दें कि इस वक्त भारतीय एविएशन सेक्टर में इंडिगो सबसे बड़ी प्लेयर है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

53 minutes ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago