✕

होम / बिजनेस / EV कारोबार को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है TATA समूह, ये है पूरा Plan

EV कारोबार को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है TATA समूह, ये है पूरा Plan

भारत के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार पर टाटा समूह का कब्जा है. कंपनी की EV कारों को काफी पसंद किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (Tata Group) एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत समूह के EV बिजनेस को स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया जाएगा. दरअसल, पिछले कुछ सालों में भारत का EV यानी इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ा है. ऐसे में टाटा समूह ज्यादा फोकस के लिए इसे अलग करके शेयर बाजार में लिस्ट कराना चाहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप अपने ईवी कारोबार को लिस्ट कराने के लिए आईपीओ लेकर आ सकता है. 

कब आ सकता है आईपीओ?
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) का आईपीओ अगले 12 से 18 महीने में आ सकता है. कंपनी के योजना इसके जरिए एक से दो अरब डॉलर जुटाने की है. TPEML भारत में ईवी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. 2021 में अस्तित्व में आई ये कंपनी टाटा ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी भी है जिसमें अच्छा-खासा प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टमेंट है. TPEML नेक्सन EV और टियागो EV जैसी जेसी गाड़ियां बनाती है. 

TPG का भी है इन्वेस्टमेंट
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टाटा समूह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी TPEML की लिस्टिंग की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने जनवरी 2023 में करीब एक अरब डॉलर का फंड जुटाया था. TPEML में अमेरिका के प्राइवेट इक्विटी फंड TPG ने सबसे ज्यादा पैसा लगाया था. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, TPEML की लिस्टिंग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि टाटा समूह बाजार से पैसा उठाने के बजाए अपने इन्वेस्टमेंट को मॉनिटाइज करे. वैसे, समूह ने आईपीओ के लिए कोई डेट फिक्स नहीं की है, लेकिन इसमें 12 से 18 महीने में आने की संभावना है.

बाजार पर टाटा का कब्जा
भारत के EV बाजार पर फिलहाल टाटा ग्रुप का कब्जा है. समूह की कंपनी TPEML की देश के EV मार्केट में 73 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. इस वट वर्ष में कंपनी 53,000 से अधिक EV बेच चुकी है. वैसे, टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में ईवी की हिस्सेदारी केवल 12 फीसदी है, लेकिन इसमें तेजी से विस्तार हो रहा है. पहले की तुलना में अब EV पैसेंजर व्हीकल यानी कारें तेजी से बिक रही हैं. कुछ समय पहले तक EV टू-व्हीलर ही अच्छे कर रहे थे, मगर अब EV 4-व्हीलर की डिमांड भी बढ़ी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.