होम / बिजनेस / IPO की तैयारी में जुटी TATA की इस कंपनी को लगा बड़ा झटका, अब क्या होगा आगे?

IPO की तैयारी में जुटी TATA की इस कंपनी को लगा बड़ा झटका, अब क्या होगा आगे?

लंबे समय के बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आने वाला है. टाटा प्ले को आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी भी मिल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ की तैयारी में जुटी टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी को मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 105.25 करोड़ रुपए का भारी-भरकम घाटा हुआ है. बता दें कि टाटा प्ले अपना आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) लाने की तैयारी कर रही है. इसके IPO का साइज 2500 करोड़ रुपए हो सकता है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि IPO कब पेश होगा, लेकिन इसके अगले छह महीने में आने की संभावना है. ऐसे में घाटे की खबर IPO को प्रभावित कर सकती है.

कर्ज और खर्चे बढ़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Play ने वित्त वर्ष 2021-22 में 68.6 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था, लेकिन मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसे 105.25 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. वहीं, कंपनी की परिचालन आय एक साल पहले के 4,741.07 करोड़ से घटकर 4,499.19 करोड़ रुपए रह गई है. वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा प्ले का कुल खर्च 4,691.25 करोड़ रुपए रहा. जबकि कर्ज एक साल पहले की अवधि में 2,037.45 करोड़ से बढ़कर 2,787.35 करोड़ हो गया है.

इनसे है मुकाबला
Tata Play जिसे पूर्व में टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था, शेयर मार्केट में लिस्ट नहीं है. इसलिए कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी को इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के माध्यम से पैसे जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. बता दें कि डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेगमेंट में टाटा प्ले की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में डिश टीवी, भारती एयरटेल और सन डायरेक्ट टीवी शामिल हैं.   

हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Tata Play एक बड़ी डील पर फोकस कर रही है. टाटा प्ले में सिंगापुर की कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के पास 20% हिस्सेदारी है. अब टेमासेक अपनी इस हिस्सेदारी को बेचना चाहती है. जब से टाटा समूह को यह बात पता चली है, वो इस हिस्सेदारी को अपना बनाने की कोशिश में जुट गया है. माना जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच शुरुआती दौर की बातचीत चल रही है और जल्द ही डील फाइनल हो जाएगी. 2007 में टेमासेक ने टाटा प्ले में यह हिस्सेदारी खरीदी थी.

2004 में आया था आखिरी IPO
टाटा समूह की कंपनी TCS के बाद टाटा प्ले का आइपीओ आने वाला है, जिसे लेकर निवेशकों में खासा उत्साह है. Tata Play ने कुछ वक्त पहले SEBI में आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और उसे सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है. टाटा समूह की तरफ से काफी लंबे समय के बाद आईपीओ की घोषणा की गई थी. 2004 में टाटा की IT कंपनी TCS का आईपीओ आया था. इसके बाद अब टाटा प्ले और टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata Technologies) का आईपीओ आना है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 