होम / बिजनेस / Tata की ये कंपनी करने जा रही है 100 मिलियन डॉलर की डील, क्या शेयरों में आएगी तेजी? 

Tata की ये कंपनी करने जा रही है 100 मिलियन डॉलर की डील, क्या शेयरों में आएगी तेजी? 

टाटा कम्युनिकेशंस ने अमेरिकी फर्म Kaleyra के अधिग्रहण का ऐलान किया है. कुछ महीनों में यह डील पूरी हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) एक बड़ी डील फाइनल करने जा रही है. कंपनी ने यूएस-आधारित एंटरप्राइज मैसेजिंग फर्म kaleyra के अधिग्रहण का ऐलान किया है. ये 100 मिलियन डॉलर की कैश-डील है. kaleyra का अधिग्रहण 7.25 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर की कीमत के आधार पर किया जाएगा. टाटा कम्युनिकेशंस की इस डील का असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. फिलहाल कंपनी का शेयर 1,580.05 रुपए के भाव पर मिल रहा है. बुधवार को जरूर इसमें तेजी आई, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने गिरावट देखी है. 

क्या करती है Kaleyra?
Kaleyra की बात करें, तो यह कई प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत संचार सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी मैसेजिंग, वीडियो, पुश नोटिफिकेशन, ई-मेल और वॉयस-आधारित सेवाओं और चैटबॉट्स के माध्यम से टार्गेटेड पर्सनलाइजेशन ऑफर करती है. इस डील से टाटा कम्युनिकेशंस को मजबूत क्षमताओं और पैमाने के साथ एक उद्योग-सिद्ध मंच हासिल होगा. TATA की तरफ से बताया गया है कि 6 से 9 महीनों में डील पूरी तरह से फाइनल हो जाएगी. इसके बाद कैलेरा इंक टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी बन जाएगी.

कैसी है फाइनेंशियल कंडीशन?
Kaleyra की बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रिटेल और डिजिटल कॉमर्स इंडस्ट्रीज के बिजनेस कम्युनिकेशन मार्केट में मजबूत उपस्थिति है. कंपनी के पास टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स की टीम है. इस अमेरिकी कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें, तो 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त पूरे वर्ष के लिए kaleyra ने 339.2 मिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया था. इस कंपनी की स्थापना करीब 24 साल पहले Simone Fubini और Dario Calogero ने एक स्टार्टअप के तौर पर की थी. धीरे-धीरे kaleyra खुद को मजबूत करती गई और NYSE में लिस्टेड कंपनी बन गई.  

टाटा कम्युनिकेशंस का प्रॉफिट घटा
वहीं, टाटा कम्युनिकेशंस की बात करें, तो मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 11% की गिरावट आई थी, जो अब 326 करोड़ रुपए है. जबकि कंपनी की इनकम 4,586.66 करोड़ रुपए हो गई है. हालांकि, टाटा कम्युनिकेशंस को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 तक कंपनी का डेटा राजस्व दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपए का हो जाएगा, जो सालाना 18% की बढ़ोतरी है. अब देखने वाली बात ये होगी की इस डील पर शेयर बाजार कैसा रिएक्शन देता है. वैसा इसकी संभावना ज्यादा है कि कंपनी के शेयरों में मजबूती देखने को मिले.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

25 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

25 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago