✕

होम / बिजनेस / सच साबित हुई आशंका, TATA की इस कंपनी के शेयरों में आए भूचाल से सहमे निवेशक 

सच साबित हुई आशंका, TATA की इस कंपनी के शेयरों में आए भूचाल से सहमे निवेशक 

चंद रोज पहले खबर आई थी कि टाटा संस फिलहाल आईपीओ लाने से बच रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड (Tata Chemicals Limited) को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वो सच साबित हुई है. कंपनी के शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए हैं. शुरुआती कारोबार में ही टाटा केमिकल्स के शेयर 10% से अधिक टूट गए. हालांकि, बाद में यह थोड़ी रिकवरी करने में कामयाब रहा. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 9.82% की नरमी के साथ 1,186.15 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. जबकि बीते पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 21.78% का शानदार रिटर्न दिया है. 

इन खबरों ने बिगाड़ा खेल
टाटा केमिकल्स लिमिटेड (Tata Chemicals Ltd) के शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह उन रिपोर्ट्स को बताया जा रहा है, जिनमें टाटा संस के आईपीओ को लेकर बड़ा दावा किया गया था. दरअसल, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टाटा संस आईपीओ (Tata Sons IPO) लाने से बच रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के तहत टाटा संस को मौजूदा स्वरूप में आईपीओ लाना होगा और सितंबर 2025 तक लिस्ट होना होगा. लेकिन कंपनी इससे बचने के विकल्प तलाश रही है. 

विकल्प तलाश रही कंपनी 
टाटा संस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास ‘अपर लेयर NBFC यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी नियमों में छूट की अपील की थी, मगर RBI ने इससे इंकार कर दिया. अब कंपनी बैलेंस शीट के रीस्ट्रक्चरिंग का विकल्प तलाश रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कर्ज चुकाकर लोन को रीस्ट्रक्चर करने में टाटा संस सफल रहती है और टाटा कैपिटल में अपनी होल्डिंग को किसी अन्य यूनिट में ट्रांसफर कर देती है, तो उस स्थिति में उसे इन्वेस्टमेंट या अपर लेयर NBFC के रूप में डीरजिस्टर किया जा सकेगा. इससे कंपनी लिस्टिंग से बच जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Byju's के कर्मचारियों की जुबां पर फिलहाल बस यही बोल - थोड़ा मिला, थोड़े की जरूरत है

आखिर क्या है लेना-देना?
अब सवाल ये उठता है कि टाटा संस के आईपीओ टालने की खबर से टाटा केमिकल्स का क्या लेनादेना है और उसके शेयर क्यों लुढ़क रहे हैं. दरअसल, टाटा संस में टाटा केमिकल्स की कुल हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत है. टाटा केमिकल्स को टाटा संस की मेगा लिस्टिंग का सबसे बड़ा लाभार्थी माना जाता रहा है. निवेशकों को उम्मीद थी कि टाटा संस के आईपीओ से टाटा केमिकल्स को भी फायदा होगा, लेकिन अब जब आईपीओ के टलने की खबर सामने आई है तो निवेशकों का उत्साह एकदम से कम हो गया है और इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ रहा है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा केमिकल्स को ‘Sell’ रेट किया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.