होम / बिजनेस / इस एयरलाइन पर फिदा हुए Tata और Adani, अपना बनाने के लिए लगा रहे दांव! 

इस एयरलाइन पर फिदा हुए Tata और Adani, अपना बनाने के लिए लगा रहे दांव! 

टाटा समूह के पास एविएशन सेक्टर का लंबा अनुभव है. जबकि अडानी समूह काफी समय से श्रीलंका में सक्रिय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (Tata Group) और अडानी ग्रुप (Adani Group) एक एयरलाइन को खरीदने वालों की दौड़ में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पड़ोसी श्रीलंका अपनी एयरलाइन श्रीलंकन एयरलाइंस (SriLankan Airlines) को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है. श्रीलंकाई सरकार सभी विकल्पों पर विचार कर रही है. पिछले कुछ समय से सरकार इस एयरलाइन के प्राइवेटाइजेशन को लेकर काफी सक्रिय हो गई है. बता दें कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. ऐसे में सरकार श्रीलंकन एयरलाइंस को बेचकर कुछ पैसे जुटाना चाहती है. 

इन्होंने दिखाई है दिलचस्पी
श्रीलंकाई सरकार की एयरलाइन बेचने को लेकर प्राइवेट कंपनियों से बातचीत जारी है. कई कंपनियां SriLankan Airlines को अपना बनाने की दौड़ में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में जो नाम सामने आए हैं उसमें एमिरेटस के साथ-साथ टाटा ग्रुप (Tata Group) और अडानी समूह (Adani Group) भी शामिल हैं. हालांकि, दोनों ही समूहों की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है. 

भारत में हो रहा विस्तार
श्रीलंकन एयरलाइंस ने भारत, बंग्लादेश, और नेपाल में अपनी पहुंच बढ़ाई है. एयरलाइन अगले कुछ महीनों में कोलंबो और तिरुवनंतपुरम के बीच अपनी सेवाओं के विस्तार की योजना भी बना रही है. इस रूट पर फ्लाइट की संख्या हफ्ते में 6 से बढ़ाकर 7 की जा सकती है. इसके अलावा, श्रीलंकन एयरलाइंस कोझीकोड के लिए नए रूट्स पर भी फोकस कर रही है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच एयर ट्रैफिक में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसी  को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन अपनी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाना चाहती है, ताकि डिमांड का पूरा फायदा उठाया जा सके.

श्रीलंका से खास रिश्ता
यदि ये एयरलाइन अडानी समूह के हाथों में जाती है, तो भारत में कई एयरपोर्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहा समूह अपनी एयरलाइन भी चलाएगा. वैसे, अडानी ग्रुप श्रीलंका में पिछले काफी समय से एक्टिव है. वो श्रीलंका की सरकार के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट वहां चला रहा है. इसी साल जुलाई में जब श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत यात्रा पर आए थे, तब अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने उनसे मुलाकात भी की थी. उधर, टाटा समूह के पास एविएशन सेक्टर का लंबा अनुभव है. उसके पोर्टफोलियो में एयर इंडिया, विस्तारा, एयर एशिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई मजबूती, 2030 तक ₹35,000 करोड़ व्यापार और FTA लागू करने पर सहमति

दोनों देशों ने 'इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप 2030' को भी मंजूरी दी, जिसके तहत अगले चार वर्षों में व्यापार, कृषि, सुरक्षा, नवाचार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा.

17 minutes ago

PM सूर्य घर योजना को मिलेगा बड़ा बूस्ट, भारत के लिए 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट फंड जुटाएगा विश्व बैंक

'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब तक 40 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है. इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों तक सोलर बिजली पहुंचाना है.

45 minutes ago

प्राइवेट बैंकों की कमाई रहेगी तेज, FY28 तक 15% CAGR से बढ़ेगा बैंकिंग सेक्टर का मुनाफा: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया लिक्विडिटी उपाय और विदेशी पूंजी का मजबूत प्रवाह बैंकिंग सिस्टम को समर्थन देंगे.

56 minutes ago

Zetwerk के IPO को SEBI की मंजूरी, शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी तेज

कंपनी का प्रस्तावित IPO नए शेयरों के फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) का संयोजन होगा.

1 hour ago

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई मजबूती, 2030 तक ₹35,000 करोड़ व्यापार और FTA लागू करने पर सहमति

दोनों देशों ने 'इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप 2030' को भी मंजूरी दी, जिसके तहत अगले चार वर्षों में व्यापार, कृषि, सुरक्षा, नवाचार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा.

17 minutes ago

PM सूर्य घर योजना को मिलेगा बड़ा बूस्ट, भारत के लिए 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट फंड जुटाएगा विश्व बैंक

'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब तक 40 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है. इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों तक सोलर बिजली पहुंचाना है.

45 minutes ago

Zetwerk के IPO को SEBI की मंजूरी, शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी तेज

कंपनी का प्रस्तावित IPO नए शेयरों के फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) का संयोजन होगा.

1 hour ago

प्राइवेट बैंकों की कमाई रहेगी तेज, FY28 तक 15% CAGR से बढ़ेगा बैंकिंग सेक्टर का मुनाफा: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया लिक्विडिटी उपाय और विदेशी पूंजी का मजबूत प्रवाह बैंकिंग सिस्टम को समर्थन देंगे.

56 minutes ago

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

16 hours ago