होम / बिजनेस / डूब गए पैसे! Tamilnad Mercantile Bank की सुस्त लिस्टिंग, खुलते ही 5% टूटा, अब क्या करें?

डूब गए पैसे! Tamilnad Mercantile Bank की सुस्त लिस्टिंग, खुलते ही 5% टूटा, अब क्या करें?

Tamilnad Mercantile Bank का IPO 5 सिसंबर को खुला था और 7 दिसंबर को बंद हुआ था. हालांकि इश्यू को बेहतर रिस्पॉन्स मिला था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: Tamilnad Mercantile Bank की शेयर बाजार में बेहद सुस्त लिस्टिंग हुई है. BSE पर इश्यू  पर ये 510 रुपये पर लिस्ट हुआ है, जबकि NSE पर ये  495 रुपये पर लिस्ट हुआ है. जबकि इसका प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर था, यानी लिस्टिंग करीब 1 परसेंट के डिस्काउंट पर हुई है. मतलब जिन लोगों ने इस IPO में पैसा लगाया था उन्हें नुकसान हुआ है. 

सुस्त लिस्टिंग, पहले ही दिन 5% टूटा

सुस्त लिस्टिंग के बाद Tamilnad Mercantile Bank का शेयर पहले दिन ही करीब 5 परसेंट टूटकर 484.50 रुपये तक फिसल गया. ये शेयर आज के दिन टूटा है जब बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है. शेयर ने लिस्टिंग के बाद BSE पर आज 519 रुपये की ऊंचाई को छुआ. IPO के लिए प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर तय किया था. इसमें 1,58,27,495 नये इक्विटी शेयर जारी हुए थे, 28 शेयरों का लॉट साइज था. यानी मिनिमम निवेश 14700 रुपये था

Tamilnad Mercantile Bank का IPO 5 सिसंबर को खुला था और 7 दिसंबर को बंद हुआ था. हालांकि इश्यू को बेहतर रिस्पॉन्स मिला था, ये 2.86 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था.  IPO में 75 परसेंट हिस्‍सा क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए रिजर्व था और यह कुल 1.62 गुना भरा. 15 परसेंट नॉन इंस्‍टीट्यूशनल बॉयर्स के लिए रिजर्व था और ये 2.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 10 परसेंट हिस्सेदारी रिटेल निवशकों की थी जो कि 6.48 गुना भरा था. 

क्या थी एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज हाउस की राय
इस आईपीओ में निवेश को लेकर एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस के रिएक्‍शन मिले जुले थे. ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का कहा था कि इस आईपीओ को लंबी अवधि के निवेशकों को ही सब्‍सक्राइब करना चाहिए. 

Yes Securities की ओर से इस IPO को 'subscribe' करने की सलाह दी गई थी. इसके पीछे वजह बताई गई है कि बैंक की असेट क्वालिटी काफी स्थिर है, लोन ग्रोथ परफॉर्मेंस काफी अच्छी है, ऑपरेटिंग खर्चे भी नियंत्रित हैं. NII भी काफी बेहतर स्थिति में है.

Nirmal Bang ने भी इसे असेट क्वालिटी को देखते हुए 'subscribe' करने की सलाह दी थी 

Swastika Investmart Ltd के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आयुष अग्रवाल का कहना है कि इसको ‘Avoid’ करें. क्योंकि बैंक पर कई मुकदमें हैं, मैनेजमेंट के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस को लेकर भी कोई सफाई नहीं है. 

कई दूसरे एक्सपर्ट्स का मानना थी कि बैंक के शेयरहोल्डर्स अस्थिर हैं, वैल्यूएशंस भी बहुत आकर्षक नहीं हैं, साथ ही साउथ में कई दूसरे बैंक भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, जो कि काफी अच्छे हैं. इसलिए इसको AVOID करके ही चलना बेहतर होगा. 

Tamilnad Mercantile Bank को जानिए
किसी भी IPO या कंपनी में निवेश करने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है. Tamilnad Mercantile Bank करीब 100 साल पुराना है. इसकी स्थापना 11 मई 1921 को पहले Nadar Bank Limited के रूप में हुई थी, फिर 1962 में इसका नाम बदलकर Tamilnad Mercantile Bank Limited कर दिया गया. ये मुख्य रूप से माइक्रो, स्मॉल और मीडियम कंपनियों, कृषि और रिटेल ग्राहकों को अपनी सेवाएं देता है. बैंक की 506 शाखाएं हैं, जिनमें से 369 उसके गृह राज्य तमिलनाडु में हैं, जहां से उसकी 70 परसेंट आमदनी होती है. बाकी की शाखाएं 15 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज में हैं. 

VIDEOS: Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago