✕

होम / बिजनेस / स्विगी ने रैपिडो से नाता तोड़ा, हिस्सेदारी 2,400 करोड़ में बेची

स्विगी ने रैपिडो से नाता तोड़ा, हिस्सेदारी 2,400 करोड़ में बेची

अब स्विगी अपने मूल कारोबार पर फोकस करेगी, वहीं रैपिडो स्वतंत्र रूप से मोबिलिटी और फूड डिलीवरी दोनों में आक्रामक रूप से विस्तार करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक बड़ा कारोबारी फैसला लेते हुए बाइक टैक्सी स्टार्टअप रैपिडो में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है. इस सौदे से कंपनी को करीब 2,400 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे. माना जा रहा है कि यह कदम रैपिडो के फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरने के बाद उठाया गया है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच सीधा प्रतिस्पर्धात्मक टकराव बन गया था.

स्विगी को दो हिस्सों में मिलेगा पैसा

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, स्विगी रैपिडो के 10 इक्विटी शेयर और 1,63,990 सीरीज डी कंपल्सरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर प्रोसस की सहयोगी कंपनी MIH इन्वेस्टमेंट्स वन को बेचेगी. इस हिस्से की डील 1,968 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा, स्विगी अपने 35,958 प्रेफरेंस शेयर वेस्टब्रिज कैपिटल के सेटू AIF ट्रस्ट को बेचेगी, जिससे कंपनी को 431.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. स्विगी का कहना है कि यह निर्णय शेयरधारकों के हितों और निवेश के मुनाफे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

2022 में किया था 180 मिलियन डॉलर का निवेश

स्विगी का यह कदम उसके 2022 के निवेश निर्णय के ठीक उलट है. उस समय कंपनी ने रैपिडो में 180 मिलियन डॉलर (लगभग 1,500 करोड़ रुपये) का निवेश किया था. तब रैपिडो का वैल्यूएशन करीब 800 मिलियन डॉलर था और उसके पास 2.5 करोड़ ग्राहक तथा 15 लाख कैप्टन (ड्राइवर) थे. तब स्विगी का मकसद डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करना और छोटे शहरों में अपनी पकड़ बढ़ाना था.

रैपिडो की फूड डिलीवरी में एंट्री बनी विवाद की जड़

साल 2025 के मध्य तक हालात बदल गए. रैपिडो ने फूड डिलीवरी सेवा शुरू कर दी, जिसका नाम Ownly रखा गया. यह स्विगी के मुख्य बिजनेस से सीधी टक्कर में आ गया. स्विगी के सीईओ हर्ष मजेटी ने जुलाई में कहा था, “जब हम ढाई साल पहले रैपिडो में शामिल हुए थे, तब वह एक मोबिलिटी प्लेयर थी और अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. दुर्भाग्य से, उन्होंने फूड डिलीवरी में उतरने का फैसला किया, जिससे हमारे मुख्य कारोबार में टकराव पैदा हुआ. इसलिए हमने अलग होने की योजना बनाई.” यह बयान स्पष्ट करता है कि दोनों कंपनियां अब अलग रास्तों पर आगे बढ़ेंगी.

रैपिडो जुटाने जा रही है बड़ी फंडिंग

रैपिडो फिलहाल एक बड़ी फंडिंग राउंड की तैयारी में है, जिसमें वह लगभग 500-550 मिलियन डॉलर (4,500-5,000 करोड़ रुपये) जुटा सकती है. यह फंडिंग प्राइमरी और सेकेंडरी डील का मिश्रण होगी और 2025 में भारत के वेंचर-बैक्ड स्टार्टअप्स के लिए सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है. रैपिडो न सिर्फ अपने राइड-हेलिंग बिजनेस का विस्तार कर रही है, बल्कि फूड डिलीवरी सेगमेंट में भी तेजी से पैर जमा रही है.

रैपिडो का वैल्यूएशन हुआ दोगुना

सेकेंडरी मार्केट में हुए हालिया डील्स के अनुसार, रैपिडो का वैल्यूएशन अब बढ़कर 2.3 बिलियन डॉलर (लगभग 20,300 करोड़ रुपये) हो गया है. जबकि इसी साल फरवरी में प्रोसस ने इसमें 30 मिलियन डॉलर का निवेश किया था, तब उसका वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर था. इस लिहाज से रैपिडो का वैल्यूएशन दोगुने से भी ज्यादा हो गया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

39 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

58 minutes ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago