होम / बिजनेस / स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस: अब ऑनलाइन खाना मंगवाना और महंगा, शेयरों में उछाल

स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस: अब ऑनलाइन खाना मंगवाना और महंगा, शेयरों में उछाल

इससे पहले जोमैटो (Zomato) भी अपनी फीस बढ़ा चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए खाना मंगवाने वाले ग्राहकों के लिए एक और झटका लगा है. स्विगी (Swiggy) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे हर ऑर्डर अब पहले के मुकाबले महंगा पड़ेगा. इससे पहले जोमैटो (Zomato) भी अपनी फीस बढ़ा चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

प्रति ऑर्डर बढ़ा शुल्क

स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को 14.99 रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर 17.58 रुपये कर दिया है. इस शुल्क में वस्तु एवं सेवा कर भी शामिल है. इस बढ़ोतरी के बाद अब स्विगी और जोमैटो, दोनों प्लेटफॉर्म्स की फीस लगभग बराबर हो गई है.

पहले ही बढ़ा चुका है जोमैटो

इससे पहले पिछले सप्ताह Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 17.58 रुपये कर दिया था. गौरतलब है कि कंपनी ने अगस्त 2023 में केवल 2 रुपये से इस शुल्क की शुरुआत की थी, जो अब लगातार बढ़ते हुए इस स्तर तक पहुंच गया है.

लागत बढ़ने का असर

स्विगी ने अपने ऐप पर जानकारी दी है कि प्लेटफॉर्म फीस में यह इजाफा संचालन और रखरखाव लागत को संभालने के लिए किया गया है. हाल के समय में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव, खासकर मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हालात और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक प्रभावों के कारण रसोई गैस और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है. इसका सीधा असर फूड डिलीवरी सिस्टम की लागत पर पड़ा है. रेस्टोरेंट्स से लेकर डिलीवरी पार्टनर्स तक, सभी पर खर्च का दबाव बढ़ा है.

मार्जिन बनाए रखने की कोशिश

स्विगी ने भी अपने प्रतिस्पर्धी की तरह बढ़ती लागत के बीच मुनाफे को संतुलित रखने के लिए फीस में करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे साफ है कि फूड डिलीवरी कंपनियां अब अपने बिजनेस मॉडल को टिकाऊ बनाने के लिए कीमतों में लगातार बदलाव कर रही हैं.

शेयर बाजार में दिखा असर

फीस बढ़ाने के फैसले का सकारात्मक असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला. मंगलवार को स्विगी के शेयर 1. 17 प्रतिशत की तेजी के साथ 275.75 रुपये पर बंद हुए. वहीं दोपहर में ये शेयर 3.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 281.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. हालांकि पिछले छह महीनों में इसमें 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

वहीं जोमैटो की मूल कंपनी इटरनल के शेयरों में भी तेजी दर्ज हुई. कंपनी के शेयर 4.85 प्रतिशत की तेजी के साथ237.95 रुपये पर बंद हुए. इस शेयर में भी पिछले छह महीनों के दौरान करीब 30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी.

ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ

फूड डिलीवरी कंपनियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही प्लेटफॉर्म फीस का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है. अब हर ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जिससे ऑनलाइन खाना मंगवाना पहले के मुकाबले और महंगा हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में लागत दबाव बना रहा तो ऐसी बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

11 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

12 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

12 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

13 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

13 hours ago

बड़ी खबरें