होम / बिजनेस / Sun मोबिलिटी की बाइक पर नजर आएंगे Swiggy डिलीवरी पर्सन, दोनों कंपनियों में हुआ समझौता 

Sun मोबिलिटी की बाइक पर नजर आएंगे Swiggy डिलीवरी पर्सन, दोनों कंपनियों में हुआ समझौता 

SUN मोबिलिटी अगले 12 महीनों में स्विगी के डिलीवरी बेड़े में 15,000 से अधिक ई-बाइक जुड़ने जा रही हैं. इस तैनाती के साथ, स्विगी हर साल 20,000 टन तक Co2 उत्सर्जन को कम कर सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 अब तक आपके घर अलग-अलग बाइक से स्विगी Swiggy का ऑर्डर लाने वाले डिलीवर पर्सन अब आपको जल्‍द एक ही तरह की इलेक्‍ट्रिक बाइक पर नजर आएंगे. दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों के सेक्‍टर में काम करने वाली Sun मोबिलिटी ने फूड डिलीवरी कंपनी से हाथ मिलाया है. इस साझेदारी में Sun मोबिलिटी आने वाले समय में स्विगी को 15 हजार से ज्‍यादा ई बाइक्‍स प्रोवाइड कराएगी. कंपनी अगले 12 महीनों में स्विगी को ये वाहन मुहैया कराएगी. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
इस मौके पर Sun मोबिलिटी के सीईओ अनंत बडजात्या ने कहा, ‘हम भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने के लिए फूड और ऑन-डिमांड डिलीवरी इंडस्‍ट्री में अग्रणी स्विगी के साथ साझेदारी करके खुशी महसूस कर रहे हैं. सन मोबिलिटी,  स्विगी के डिलीवरी बेड़े के विद्युतीकरण के माध्यम से स्थायी अंतिम-मील डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से  प्रतिबद्ध है. स्विगी के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम अपने कार्बन के उत्‍सर्जन को कम करने में कामयाब हो पाएंगे और सस्‍टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने और एक हरित वातावरण में योगदान करने के अपने साझा विजन में आगे बढ़ पाएंगे. 

क्‍या बोले स्विगी के प्रमुख? 
दोनों कंपनियों की इस साझेदारी पर स्विगी के ऑपरेशन हेड  मिहिर शाह ने कहा, ‘ एक ग्रीन ट्रांसपोर्ट के लिए हमारा हमेशा ही प्रयास रहा है. उन्‍होंने कहा कि स्विगी हमेशा अपने डिलीवरी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के तरीकों को लेकर प्रयास करता है. SUN मोबिलिटी के साथ काम करने से हमें बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों तक पहुंच के बारे में चिंताओं को हल करने का समाधान भी मिल जाएगा. हमारे डिलीवरी पार्टनर अतिरिक्त समय लगाए बिना बैटरी-स्वैपिंग आसानी से कर पाएंगे, इससे ईंधन और वाहन रखरखाव पर बचत होगी और हरित पर्यावरण में योगदान मिलेगा. 

डिलीवरी पार्टनर के खर्चे में होगी 40 प्रतिशत बचत
डिलीवरी पार्टनर अगर अपने पारंपरिक वाहन से इस पर आते हैं तो वो 40 प्रतिशत तक की ईंधन की बचत कर सकते हैं. जो सीधे-सीधे उनकी आय पर असर डालेगा. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि एक स्विगी डिलीवरी पर्सन एक दिन में ऑर्डर डिलीवर करने के लिए 80 से 100 किलोमीटर तक का सफर तय करता है. कंपनी ये भी मानकर चल रही है कि उसका ये कदम 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन 8 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के स्विगी के कमिटमेंट के अनुरूप है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago