होम / बिजनेस / इधर फंड जुटाने की मिली मंजूरी, उधर रॉकेट बन गए शेयर; आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक?
इधर फंड जुटाने की मिली मंजूरी, उधर रॉकेट बन गए शेयर; आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक?
पिछले कुछ समय से Suzlon Energy के शेयर लगातार भाग रहे हैं और आज भी कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत के 'विंड मैन' कहे जाने वाले कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy Ltd का शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. पिछले कुछ वक्त से इसमें लगातार तेजी बनी हुई है. कंपनी को फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलने की खबर आम होते ही आज यानी बुधवार को ये शेयर 4.84% की छलांग लगाकर 19.50 रुपए पर बंद हुआ. कई एक्सपर्ट्स ने कुछ वक्त पहले ही यह कह दिया था कि Suzlon Energy 20 रुपए का आंकड़ा पार कर सकता है.
2000 करोड़ जुटाएगी कंपनी
Suzlon Energy के बोर्ड ने जुलाई में कई फाइनेंशियल रूट के जरिए 2000 करोड़ रुपए तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके बाद प्रस्ताव को शेयरधारकों के मंजूरी के लिए रखा गया था, अब उन्होंने भी इसे ग्रीन सिग्नल दिखा दिया है. इस खबर के आम होते ही आज कंपनी के शेयरों में रैली देखी गई. पिछले एक साल में ये शेयर अपने निवेशकों को 187.19% का रिटर्न दे चुका है. जिसका मतलब है कि यदि एक साल पहले किसी ने Suzlon Energy में निवेश किया होता, तो आज उसका प्रॉफिट लगभग डबल हो गया होता.
मिले हैं बड़े ऑर्डर
तुलसी तांती की इस कंपनी को जुलाई में गुजरात में केपी ग्रुप से 47.6 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट भरूच जिले के वागरा में स्थित है और इसके 2024 तक चालू होने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी ने एवररेन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के लिए 100.8-मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट का ऑर्डर भी हासिल किया है. इन दो बड़े ऑर्डर से कंपनी की बैलेंसशीट मजबूत हुई है. यह भी एक वजह है कि Suzlon के शेयरों पर निवेशकों का भरोसा कायम है.
ऐसे रहे तिमाही नतीजे
कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें, तो जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 100.90 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. जबकि इसका राजस्व 1,350.98 करोड़ रुपए रहा. एक मीडिया रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख के हवाले से बताया है कि इस शेयर का टारगेट प्राइज 26 रुपए और फिर 34 रुपए तक जा सकता है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का बीटा 1.6 है, जो एक वर्ष में बहुत अधिक अस्थिरता का संकेत देता है. बता दें कि शेयरों में बीटा का मतलब, स्टॉक में अपेक्षित परिवर्तनों को मापना है. यदि बीटा गुणांक 1 से अधिक है, तो स्टॉक बाजार की तुलना में अधिक अस्थिर है. यदि बीटा 1 से कम है, तो इसका अर्थ है कि बाजार की तुलना में शेयर में कम अस्थिर है.
टैग्स