✕

होम / बिजनेस / Neet विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिलिंग को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, 8 को अगली सुनवाई

Neet विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिलिंग को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, 8 को अगली सुनवाई

नीट परीक्षा में सामने आई अनियमित्‍ता पर एनटीए की ओर हाई पावर्ड कमिटी का गठन किया गया है. ये समिति जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट देगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

NEET परीक्षा विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा परिणामों के बाद होने वाली काउंसिलिंग पर रोक लगाने से मना कर दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. वहीं परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से जवाब दाखिल करने को कहा. इस मामले में हुई धांधली के सामने आने के बाद एक ओर जहां राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल भी इसे लेकर सरकार को घेर रहे हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा? 
सुप्रीम कोर्ट में NEET परीक्षा को लेकर हुई धांधली में अब कई लोग अपनी याचिका दाखिल कर चुके हैं. आज फिजिक्स वाले के नाम से मशहूर अलख पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा प्रक्रिया और परिणामों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमिटी बनाने की मांग की है. याचिका में विशेषज्ञ समिति को एनईईटी परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में सुधार लाने की मांग की गई है.याचिका में एनईईटी परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को और मजबूत करने की मांग की गई है. इन सभी में नीट परीक्षा को कैंसिल करके फिर से परीक्षा कराने की मांग की गई है. आज सुनवाई के दौरान अदालत ने एनटीए से कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद परीक्षा की पवित्रता पर सवाल उठे हैं और इस पर हमें जवाब चाहिए. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी की 2024 की काउंसिलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुतुल्‍लाह ने की है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आपके पास भी है टाटा मोटर्स का शेयर, तो आपको जाननी चाहिए ये बड़ी खबर

नंबरों को लेकर भी याचिका में जिक्र 
इस पूरे मामले में नंबरों को लेकर भी याचिका में जिक्र किया गया है. याचिका में कहा गया है कि किसी भी स्‍टूडेंट के 720 में से 718 और 719 अंक आने पूरी तरह से असंभव हैं. जबकि एनटीए की ओर से बताया गया था कि ग्रेस मार्क्‍स दिए जाने के कारण ऐसा हुआ है. एनटीए की ओर से बताया गया था कि ग्रेस मार्क्‍स देने का फैसला परीक्षा में देरी की वजह से लिया गया है. याचिका में ये भी कहा गया है कि 29 अप्रैल को एजेंसी की ओर से जारी की गई उत्‍तर कुंजी में भी कई खामियां पाई गई थी. वहीं 5 मई को आयोजित परीक्षा में भी पेपर लीक की शिकायतें आई थी. हालांकि पेपर लीक पर एनटीए ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इससे इनकार किया था.  

एनटीए की ओर से बनाई गई है हाई पॉवर्ड कमिटी 
इस पूरे मामले की जांच करने के लिए एनटीए की ओर से एक हाई पॉवर्ड कमिटि बनाई गई है. यूपीएससी चेयरपर्सन की अध्‍यक्षता में बनाई गई ये समिति एक हफ्ते में इन अनियमित्‍ताओं पर अपनी रिपोर्ट देगी. एनटीए की ओर से कहा गया है कि ये मामला उन 6 सेंटरों से जुड़ा हुआ है जहां देरी से पेपर दिया गया. ये मामला सिर्फ 1600 स्‍टूडेंट से जुड़ा हुआ है. एनटीए का कहना है कि समिति इस मामले में जो भी सिफारिश करेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago