होम / बिजनेस / सुनील मित्तल ने कहा चीन की राह पर है भारत, क्या है पूरा मामला?

सुनील मित्तल ने कहा चीन की राह पर है भारत, क्या है पूरा मामला?

भारत इस वक्त विकास की उस राह पर चल रहा है जिस राह पर हमने आज से 25 साल पहले चीन को देखा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की राजधानी दिल्ली इस वक्त ‘B20 समिट का केंद्र बनी हुई है’. इस मौके पर भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Mittal) ने कहा कि भारत इस वक्त विकास की उसी राह पर चल रहा है जिस राह पर चीन आज से 25 साल पहले चल रहा था.

चीन की राह पर भारत
सुनील मित्तल ने मीडिया के साथ की अपनी खास बातचीत में कहा कि भारत इस वक्त विकास की उस राह पर चल रहा है जिस राह पर हमने आज से 25 साल पहले चीन को देखा था. मुझे निजी तौर पर लगता है कि भारत इस वक्त मजबूती की जिस राह पर है वह काफी मजबूत है. सुनील मित्तल ने बातचीत के दौरान आगे यह भी कहा कि डिजिटली भारत जिस तरह से आगे बढ़ रहा है उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है. 

डिजिटल लहर और भारत
मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील मित्तल ने यह भी कहा कि वह दुनिया भर में घुमते हैं फिर चाहे वह यूरोपीय देश हों या फिर अमेरिकी देश लेकिन लैटिन, अफ्रीका और बहुत से विकसित होते देशों के लिए भारत एक प्रेरणादायी स्त्रोत बन गया है. सुनील मित्तल ने यह भी बताया है कि भारत इस वक्त डिजिटल लहर के आधार पर विकास कर रहा है और इस वक्त कुछ महत्त्वपूर्ण लोगों द्वारा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाया जाना जरूरी है.

अफ्रीका पर है ध्यान
फ़ूड प्रोडक्शन के संबंध में इस वक्त दुनिया भर में एक समस्या चल रही है. इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए सुनील मित्तल ने कहा कि अगर अफ्रीका में खेती की जाए तो पूरी दुनिया बदल सकती है और पूरी दुनिया में मौजूद फ़ूड इकोसिस्टम भी बदला जा सकता है, जिससे इस वक्त ग्लोबल स्तर पर जारी खाद्य समस्या भी दूर हो सकती है. सुनील मित्तल ने कहा कि 60% कृषि योग्य जमीन अफ्रीका में मौजूद है जिस पर खेती नहीं की जाती है. खाद्य उत्पादन में इस वक्त दुनिया जिस समस्या का सामना कर रही है उससे हम सभी वाकिफ हैं. अगर सिर्फ अफ्रीका को खेती करने के लिए अपनाया जाए तो पूरी दुनिया बदल सकती है.
 
यह भी पढ़ें: ISRO वैज्ञानिकों से मिल पीएम बोले, जहां लैंड हुआ लैंडर उसे कहा जाएगा शिव शक्ति....

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago