होम / बिजनेस / अमेरिका में सुंदर पिचई ने हासिल किया ये मुकाम, जानते क्‍या है ये? 

अमेरिका में सुंदर पिचई ने हासिल किया ये मुकाम, जानते क्‍या है ये? 

सुंदर पिचई को ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं हुआ. अमेरिका जाने के लिए सुंदर पिचई के पिता को उनके हवाई जहाज के टिकट के लिए एक साल की सैलरी जमा करनी पड़ी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मूल के अमेरिकी सुंदर पिचई ने अमेरिका की सभी कंपनियों के बीच अकेले ऐसे सीईओ बन गए हैं जो सबसे ज्‍यादा वेतन पाते हैं. सुंदर पिचई गूगल सहित कई टेक कंपनियों की पेरेंट कंपनी अल्‍फाबेट के सीईओ हैं. आज भले ही पिचई दुनिया के सबसे ताकतवर देश में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले सीईओ हैं. लेकिन बचपन में उन्‍होंने भी बहुत संघर्ष किया है. उनका बचपन चेन्‍नई के एक सामान्‍य परिवार में बीता जहां उन्‍हें काफी संघर्ष करना पड़ा. 

आखिर कितना पा रहे हैं वेतन? 
मौजूदा समय में सुंदर पिचई को अल्‍फाबेट कंपनी के सीईओ हैं. अल्‍फाबेट की ओर से उन्‍हें 2022 में 22.6 करोड़ डॉलर का वेतन दिया गया है. अगर भारतीय रुपये के अनुसार देखा जाए तो उन्‍हें मासिक 150 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. पिचई के लिए अमेरिका में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले शख्‍स का मुकाम हासिल करना कोई आसान काम नहीं था. उन्‍होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और और उनका बचपन बेहद साधारण से परिवार में बीता. 

बचपन में करना पड़ा कड़ा संघर्ष 
चेन्‍नई में जन्‍मे सुंदर पिचई के पिता एक ब्रिटिश कंपनी में काम करते थे. वो उस कंपनी में बतौर इंजीनियर काम किया करते थे. उनका जन्‍म 12 जुलाई 1972 में दो कमरे के एक मकान में हुआ. पिचाई और उनके भाई को पढ़ाई के लिए कोई अलग कमरा नहीं था. वो ड्राइंग रूम के फर्श पर ही सोया करते थे. इसी तरह के कई संघर्षों को पार करते हुए आखिरकार 17 साल की उम्र में ही सुंदर पिचई ने आईआईटी की परीक्षा पास कर ली. उन्‍होंने खड़गपुर से आईआईटी की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद अमेरिका के स्‍टैनफोर्ड विद्यालय चले गए. 

2004 से शुरू हुआ ये सफर 
सुंदर पिचई ने 2004 में गूगल में प्रबंधन कार्यकारी के रूप में गूगल में शामिल हो गए. उनके बेहतरीन प्रबंधन को देखते हुए 2019 में उन्‍हें अल्‍फाबेट कंपनी का सीईओ बनाया गया. आज पिचई दुनिया के सबसे महंगे सीईओ हैं. उनकी नेटवर्थ 5400 करोड़ रुपये है. उन्‍हें 2022 में 22.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. अगर इस राशि को भारतीय रुपयों में देखा जाए तो  वो कोई 18 अरब रुपयों से ज्‍यादा का भुगतान किया गया. 

ये भी पढें: क्या वाकई ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने वाली है Modi सरकार?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

6 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

7 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

6 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.