✕

होम / बिजनेस / SunCharge Motors को मिला बड़ा निवेश, सोलर बेस्ड EV सिस्टम पर कंपनी का फोकस

SunCharge Motors को मिला बड़ा निवेश, सोलर बेस्ड EV सिस्टम पर कंपनी का फोकस

कंपनी स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, रियल-टाइम एनर्जी कंट्रोल टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड सोलर सपोर्ट के जरिए ऐसे समाधान तैयार कर रही है, जो भारत की मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों के मुताबिक हों.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली आपूर्ति जैसी चुनौतियां अब भी बड़ी बाधा बनी हुई हैं. ऐसे माहौल में SunCharge Motors ने इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित EV इनोवेशन पर बड़ा दांव लगाया है. कंपनी ने जिटो इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (JIIF) और कुछ रणनीतिक एंजेल निवेशकों की भागीदारी के साथ अपना सीड फंडिंग राउंड सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस निवेश का इस्तेमाल कंपनी टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर रिसर्च और सोलर-असिस्टेड मोबिलिटी सिस्टम्स के विस्तार में करेगी.

चार्जिंग नहीं, ऊर्जा निर्भरता की समस्या सुलझाने पर फोकस

जहां ज्यादातर EV कंपनियां वाहन डिजाइन, चार्जिंग स्पीड और कीमतों पर फोकस कर रही हैं, वहीं SunCharge Motors इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या के रूप में देख रही है. कंपनी का मानना है कि भारत में EV सेक्टर का भविष्य केवल चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने से सुरक्षित नहीं होगा, बल्कि ऐसे स्मार्ट सिस्टम विकसित करने होंगे जो ऊर्जा की उपलब्धता और चार्जिंग निर्भरता दोनों को कम करें.

सोलर इंटीग्रेटेड मोबिलिटी सिस्टम पर काम

संस्कार मोदी द्वारा स्थापित SunCharge Motors सोलर-इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिस्टम विकसित कर रही है. कंपनी स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, रियल-टाइम एनर्जी कंट्रोल टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड सोलर सपोर्ट के जरिए ऐसे समाधान तैयार कर रही है, जो भारत की मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों के मुताबिक हों.

कंपनी का लक्ष्य ऐसे सिस्टम तैयार करना है, जो वाहनों की अपटाइम बढ़ाएं, चार्जिंग पर निर्भरता घटाएं और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और कम विकसित इलाकों में भी टिकाऊ मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा सकें.

भारत के EV सेक्टर की बड़ी चुनौतियां

भारत का EV इकोसिस्टम अभी भी कई समस्याओं से जूझ रहा है. इनमें चार्जिंग स्टेशनों की सीमित उपलब्धता, अस्थिर बिजली आपूर्ति, फ्लीट डाउनटाइम और ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार शामिल है. SunCharge Motors ने इन चुनौतियों को सेकेंडरी समस्या मानने के बजाय अपने बिजनेस मॉडल का मुख्य आधार बनाया है.

फाउंडर ने क्या कहा?

SunCharge Motors के फाउंडर संस्कार मोदी ने कहा, “हम मानते हैं कि भारत का EV भविष्य केवल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर निर्भर नहीं रह सकता. असली अवसर ऐसे स्मार्ट और ऊर्जा-इंटीग्रेटेड मोबिलिटी सिस्टम तैयार करने में है, जो भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर चुनौतियों के अनुसार खुद को ढाल सकें.”

उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस ऐसे समाधान विकसित करने पर है, जो ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाएं, चार्जिंग निर्भरता कम करें और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लंबे समय तक अधिक व्यावहारिक और स्केलेबल बना सकें.

EV सेक्टर में अगला बड़ा बदलाव क्या होगा?

कंपनी का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अगला चरण केवल नए वाहनों से तय नहीं होगा, बल्कि इस बात से तय होगा कि ऊर्जा को ट्रांसपोर्ट सिस्टम में कितनी स्मार्ट तरीके से इंटीग्रेट किया जाता है. SunCharge Motors इसी दिशा में सोलर-सपोर्टेड और डीसेंट्रलाइज्ड मोबिलिटी मॉडल विकसित करने पर काम कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

19 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

21 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

22 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

8 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

21 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

18 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

19 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

22 hours ago