होम / बिजनेस / Innocean India में अचानक छंटनी, सीनियर अधिकारियों समेत 15 बाहर

Innocean India में अचानक छंटनी, सीनियर अधिकारियों समेत 15 बाहर

Innocean India का नेतृत्व फिलहाल सीईओ जेहो यू (Jaeho Yoo) और COO संतोष पी कुमार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

दिल्ली स्थित फुल-सर्विस मार्केटिंग एजेंसी Innocean India ने 15 कर्मचारियों की छंटनी की है. सूत्रों के अनुसार, इस छंटनी में कई वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारी भी शामिल हैं, जिनमें एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ OOH (आउट-ऑफ-होम), और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इंटीग्रेटेड मार्केटिंग) जैसे पद शामिल हैं. हालांकि, इस मामले में कंपनी और प्रभावित वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल सकी.

इन विभागों पर पड़ा असर

छंटनी का असर कई प्रमुख विभागों पर पड़ा है, जिनमें अकाउंट मैनेजमेंट, क्रिएटिव, OOH (आउट-ऑफ-होम विज्ञापन), डिजिटल मीडिया और ऑटोमोटिव शोरूम फंक्शन शामिल हैं.

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए Innocean India ने कहा कि यह कदम एक सीमित और योजनाबद्ध संगठनात्मक पुनर्गठन (restructuring) का हिस्सा है. कंपनी के अनुसार, यह निर्णय बदलती व्यावसायिक प्राथमिकताओं के अनुरूप खुद को ढालने और संगठन को अधिक चुस्त (agile) एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा, “ऐसे निर्णय लेना आसान नहीं होता और इन्हें पूरी सावधानी से लिया जाता है. हम इस परिवर्तन को पूरी संवेदनशीलता, सम्मान और नियमों के अनुपालन के साथ संभालने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रभावित कर्मचारियों को आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है.”

कंपनी का बैकग्राउंड

Innocean India, वैश्विक Innocean नेटवर्क का हिस्सा है और यह Hyundai Motor India Limited की लंबे समय से क्रिएटिव पार्टनर रही है. इसकी शुरुआत 2005 में भारत में एक इन-हाउस एजेंसी के रूप में की गई थी.

वर्तमान में कंपनी में 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. हाल के वर्षों में कंपनी मुंबई और बेंगलुरु में अपने कार्यालय खोलने की योजना पर काम कर रही थी, ताकि गैर-Hyundai ग्राहकों को भी सेवाएं प्रदान की जा सकें. एजेंसी ने पिछले कुछ वर्षों में कई नए क्लाइंट्स भी हासिल किए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें