होम / बिजनेस / IIT प्‍लेसमेंट के पहले ही दिन छात्र को मिला इतने करोड़ का पैकेज, इस टेक कंपनी ने दिया ऑफर

IIT प्‍लेसमेंट के पहले ही दिन छात्र को मिला इतने करोड़ का पैकेज, इस टेक कंपनी ने दिया ऑफर

वैसे इस साल उम्‍मीद तो ये की जा रही थी कि प्‍लेसमेंट प्रक्रिया में कम कंपनियां आएंगी इसलिए ज्‍यादा कंपनियों को बुलाया गया था. लेकिन कंपनियां बड़ी संख्‍या में भाग ले रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IIT में होने वाली प्‍लेसमेंट प्रक्रिया हमेशा ही चर्चा का विषय रहती है. ये सिर्फ इसलिए चर्चा का विषय नहीं रहती क्‍योंकि यहां छात्रों को करोड़ों के ऑफर मिलते हैं बल्कि ये इसलिए भी चर्चा में रहती है क्‍योंकि इससे पता चलता है कि मौजूदा समय में या भविष्‍य में बाजार की स्थिति कैसी है. इस साल भी आईआईटी में कैंपस प्‍लेसमेंट शुरू हो चुका है. पहले दिन आईआईटी रुड़की के एक छात्र को 2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का ऑफर दिया गया है और विदेश में नियुक्ति दी गई है. इस बार प्‍लेसमेंट के लिए कई कंपनियां भाग ले रही हैं. ये बता रहा है कि कंपनियों की स्थिति बेहतर बनी हुई है. 

इस IIT के छात्र को मिला इतने करोड़ का ऑफर 
इस बार भी आईआईटी में प्‍लेसमेंट का दौर शुरू हो चुका है. अब तक सबसे बड़ा पैकेज आईआईटी रुड़की के एक स्‍टूडेंट को मिला है, जिसमें उसे विदेश में नियुक्ति के साथ 2.05 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है. ये ऑफर इस छात्र को सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी को लेकर काम करने वाली कंपनी Databricks ने दिया है. सिर्फ आईआईटी रुड़की में ही नहीं बल्कि टेक कंपनी एनके सिक्‍योरिटीज ने भी IIT BHU में 1.68 करोड़ रुपये का आर्डर दिया है. 

किन-किन कंपनियों ने लिया है भाग? 
IIT में चल रही इस प्‍लेसमेंट प्रोसेस में कई देशों की कंपनियों ने भाग लिया है. इनमें फ्लिपकार्ट (Flipkart), ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग, गोल्डमैन सैश(Goldman Sach), एनईसी (NEC), ओला (OLA), इन्टेल (Intel), एनवीडिया(Nvidia), इंडस इनसाइट्स (Indus Insight) और Sprinklr, एक्सेंचर (Accenture) जापान, माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft), ऐपल(Apple), मास्टरकार्ड (Apple), टैक्सस इंस्ट्रूमेंट्स (Texus), वर्ल्डक्वेंट (WorldQuant ), बार्कलेज (Barclays), गूगल (Google), होंडा आरएंडडी (Honda R&D), एयरबस(AirBus), क्वालकॉम (Qualcom) जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

इन कॉलेजों में मिल रहे हैं बड़े ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार ये सभी बड़ी कंपनियां देश के जिन आईआईटी में प्‍लेसमेंट की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं उनमें दिल्ली, बंबई, रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर, कानपुर, मद्रास, और आईआईटी बीएचयू शामिल है. बाकी जिन कंपनियों ने छात्रों को अच्‍छे प्‍लसमेंट ऑफर दिए हैं उनमें इंडस इनसाइट, शामिल है. इस कंपनी ने एक छात्र को डेटा साइंस के लिए 30 लाख रुपये का ऑफर दिया है. इनमें माइक्रोसॉफ्ट, ऐप्‍पल, फ्लिपकार्ट, गूगल और जोमैटो जैसी कंपनियां शामिल हैं. इसी प्‍लेसमेंट दौर में कुछ छात्रों को 90 लाख से 1.3 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है. प्‍लेसमेंट की प्रक्रिया इस महीने के मध्‍य तक मिलेगी. 

ये भी पढें: Tata Power ने जीती इस प्रोजेक्‍ट के लिए बोली, इतने करोड़ में हुई डील
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

19 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

19 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.