होम / बिजनेस / नए साल में शेयर बाजार की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक? सामने आए 2 बड़े कारण 

नए साल में शेयर बाजार की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक? सामने आए 2 बड़े कारण 

सोमवार को जहां शेयर मार्केट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं आज इसमें गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की तेजी को नए साल में ग्रहण लग गया है. मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 379 अंक टूटकर 71,892.48 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 76.10 अंक लुढ़ककर 21,665.80 पर पहुंच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज यानी 2 जनवरी को घटकर 365.21 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो 1 जनवरी को 365.89 लाख करोड़ रुपए था.

इस वजह से आई गिरावट
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और लाल सागर में बढ़ते तनाव के चलते निवेशकों ने बाजार से पैसे निकालने को तवज्जो दी है. इसलिए मार्केट में गिरावट आई है. Sensex की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. Sun Pharma के साथ-साथ Bajaj Finance, Bharti Airtel, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और Bajaj Finserv के शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते रहे. जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और लर्सन एंड टुब्रो में गिरावट दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ें - Russia से कच्चा तेल लेकर Bharat आ रहे जहाजों ने आखिर क्यों डाला बैक गियर?

कल बाजार में थी तेजी
वहीं, गौतम अडानी ग्रुप की नौ लिस्टेड कंपनियों में से पांच के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 4 में नरमी देखने को मिली. इससे पहले, यानी 1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था. सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के लेवल को टच कर गए थे, लेकिन बाद में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31.68 अंकों की बढ़त के साथ 72,271.94 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 10.50 अंक के मामूली उछाल के साथ 21,741.90 पर बंद हुआ था.

Vodafone के शेयरों में गिरावट
कल उड़ान भर रहे Vodafone Idea के शेयर भी आज जमीन पर आ गए. दरअसल, कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि वोडाफोन आइडिया अपनी 33% हिस्सेदारी को एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट फर्म स्टारलिंक को नहीं बेच रही है. इसके बाद कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए थे. आज जैसे ही कंपनी ने साफ किया कि ऐसी कोई योजना नहीं है, उसके शेयर धड़ाम से नीचे आ गए. कारोबार की समाप्ति पर कंपनी के स्टॉक 5.59% की गिरावट के साथ 16.05 रुपए पर पहुंच गए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago