होम / बिजनेस / बाजार के लिए फ्राइडे के 'ब्लैक' साबित होने के आसार नहीं, आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

बाजार के लिए फ्राइडे के 'ब्लैक' साबित होने के आसार नहीं, आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार में निवेश करने वाले अक्सर शुक्रवार को लेकर आशंकित रहते हैं, लेकिन इस बार फ्राइडे को भी बाजार की रौनक बरकरार रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते शेयर बाजार में रौनक बरकरार है. विदेशी निवेशक लगातार बाजार में खरीदारी कर रहे हैं, जिसकी वजह से मार्केट को फिर से पटरी पर आने में मदद मिली है. गुरुवार को BSE सेंसेक्स 184.54 अंक चढ़कर 63,284.19 पॉइंट्स पर बंद हुआ. इसी तरह NSE का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंकों की बढ़त के साथ 18,812.50 पॉइंट्स पर पहुंच गया. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार में तेजी अभी बनी रहेगी. चलिए देखते हैं कि आज कौन से शेयर मजबूत स्थिति में रह सकते हैं.

Yes बैंक पर रखें नजर
यस बैंक के शेयर पर आज नजर रखना जरूरी है, इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. इसकी वजह है बैंक को लेकर आई बड़ी खबर. दरअसल, द कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट (Advent) Yes बैंक की कुछ हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं. RBI ने दोनों को 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. निजी कंपनियों के इस कदम से मुश्किल में फंसे यस बैंक को कुछ मदद मिल सकती है. ऐसे में इस खबर का असर बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. बैंक के शेयर गुरुवार को 0.29% की गिरावट के साथ 17.10 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 0.59% की तेजी आई है.

Jamna Auto और Tata Steel
Jamna Auto के शेयर में भी आज तेजी देखने को मिल सकती है. गुरुवार को यह शेयर 3.60% की बढ़त के साथ 112.30 रुपए पर बंद हुआ था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 135.50 रुपए है. पिछले 5 दिनों में इसने 5.50% रिटर्न दिया है जबकि एक साल में यह आंकड़ा 11.41% है. Tata Steel Long Products के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है. पिछले कारोबारी दिन इसमें 2.89% की उछाल आई थी. फिलहाल यह 667.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इनमें भी आ सकती है तेजी
इसी तरह, Hinduja Global Solutions Ltd, UltraTech Cement और Brigade Enterprises के शेयरों के लिए भी आज का दिन तेजी का रुख रह सकता है. अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को इसमें 2.84% की तेजी आई और यह 7,278 रुपए पर पहुंच गया. Brigade Enterprises और Hinduja Global के लिए भी पिछला कारोबारी दिन अच्छा रहा. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस ने इस शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago