होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर दांव लगाने से चमक सकती है किस्मत!
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर दांव लगाने से चमक सकती है किस्मत!
शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई. विदेशी बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के लिए इस गिरावट को जिम्मेदार माना जा रहा है. इन निवेशकों ने बुधवार को 1,877.84 करोड़ मूल्य के शेयर बेचे थे. कारोबार की समाप्ति पर BSE का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 542.10 अंक (0.82%) की गिरावट के साथ 65,240.68 और NSE निफ्टी 144.90 अंक (0.74%) टूटकर 19,381.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा नीचे चला गया था, लेकिन बाद में उसने कुछ रिकवरी की. आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
इनमें तेजी के संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD ने Shoppers Stop के साथ-साथ Laurus Labs, Balaji Amines, Indian Hotels और Meghmani Finechem में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में CSB Bank, Shyam Metalics, Triveni Engineering, CE Infosystems और KEC International शामिल हैं. इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.
इन पर भी रखें नजर
बाजार में कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी हैं, जो अपनी मजबूत खरीदारी के लिए चर्चा में हैं. कहने का मतलब है कि इन शेयरों को खरीदने में निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसमें IDBI Bank, IRFC, Indiabulls Housing, Poonawalla Fincorp और FDC शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के आंकड़े को पार करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई है. यानी निवेशक इन शेयरों को अपने पास रखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. लिहाजा इन शेयरों का फैसला सोच-समझकर ही लें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स