✕

होम / बिजनेस / कल शेयर मार्केट को हुआ भारी नुकसान, आज रिकवरी के मूड में दिखा बाजार

कल शेयर मार्केट को हुआ भारी नुकसान, आज रिकवरी के मूड में दिखा बाजार

बुधवार को हुई बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेंक्स-निफ्टी के साथ मिडकैप, स्मॉलकैप में भी उछाल देखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कल भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार (Stock Market) में शानदार तेजी देखी गई. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंक की तेजी के साथ 73,097.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई(NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 153.30 अंक की तेजी के साथ 22,151.00 के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.28 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. बैंकिंग को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए. 

निवेशकों को हुआ करीब 8 लाख करोड़ का फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 380.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए. जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 13 मार्च को 372.16 करोड़ रुपये था. इसी तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. यानि निवेशकों की वेल्थ में करीब 8 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

निफ्टी आईटी में 1.6% का आया उछाल

निफ्टी आईटी में भी गुरुवार को 1.6% का उछाल आया. इस दौरान एमफेसिस, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में खरीदारी दिखी. निफ्टी मीडिया और ऑयल व गैस के शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त के बावजूद गुरुवार का दिन बैंक निफ्टी के लिए सही नहीं रहा और यह लाल निशान पर बंद हुआ. एकल शेयरों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 4.2% तक मजबूत हुआ. कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के साथ 8,073 करोड़ रुपये की डील साइन की है. इसके तहत भारतीय सेना के लिए 34 एडवांस्ड लाइट हेलिकॅप्टर और उससे जुड़े उपकरणों की खरीदारी की जानी है.

सेंसेक्स के ये 5 शेयर रहे टॉप गेनर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक 2.83% की तेजी रही. इसके बाद विप्रो (Wipro), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंफोसिस (Infosys) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.66% से लेकर 2.43 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए. 

इन शेयरों में देखी गई गिरावट

सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी एक्सिस बैंक(Axis Bank) का शेयर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स, वहीं इंडसइंड बैंक(Induslnd Bank), बजाज फाइनेंस(Bajaj Finance), आईटीसी(ITC) और जेएसडब्लू स्टील(JSW Steel) के शेयर 0.76% से लेकर 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए.

BSE के 2,732 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 3,958 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 2,732 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 1,142 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 84 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 74 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 173 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

20 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.