✕

होम / बिजनेस / आज भी Paytm के निवेशकों को उठाना पड़ा नुकसान, Deadline से पहले जारी है गिरावट

आज भी Paytm के निवेशकों को उठाना पड़ा नुकसान, Deadline से पहले जारी है गिरावट

पेटीएम से जुड़े ग्राहकों को ज्‍यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए आरबीआई कई तरह के निर्देश भी जारी कर चुका है. आरबीआई कई प्‍वॉइंट में कई सवालों को लेकर अपनी बात कह चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर आई खबर के बाद सुधरने की कोशिश में जुटे पेटीएम के लिए पिछला कुछ समय बहुत अच्‍छा नहीं रहा है. बुधवार को तो कंपनी के शेयरों   को नुकसान हुआ ही गुरुवार को शेयर को उतना नुकसान देखने को नहीं मिला. पेटीएम के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जो तीसरा सबसे निचला सर्किट है. ये गिरावट ऐसे समय में आई है जब कंपनी एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) से थर्ड पार्टी लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रही है. 

कैसा रहा पेटीएम के लिए गुरुवार का दिन? 
गुरुवार को 336.25 रुपये पर खुलने वाले पेटीएम के शेयर में दोपहर के सत्र में 0.71 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. पिछले 4 दिन की बिकवाली में शेयर 17 प्रतिशत तक गिर चुका है. जबकि पिछले साल अक्‍टूबर का समय देखें तो कंपनी का स्‍टॉक अपने सबसे बेहतर रेट में ट्रेड कर रहा था. कंपनी का शेयर 998 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. लेकिन आज के भाव पर देखें तो कंपनी के शेयर में 66 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट आ चुकी है. इस गिरावट के पीछे 15 तारीख के नजदीक आने को भी एक कारण माना जा रहा है. क्‍योंकि उस दिन के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक काम नहीं कर पाएगा. आरबीआई ने उसे अनिमित्‍ताओं के कारण बंद करने को निर्देश दिया है. 

पेटीएम प्रवक्‍ता ने कही है ये बात 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Paytm प्रवक्‍ता कह चुके हैं कि 15 तारीख के बाद कंपनी की यूपीआई सेवा से लेकर मर्चेंट सर्विस जैसी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी. कंपनी एनपीसीआई से थर्ड पार्टी लाइसेंस के लिए कोशिश कर रही है. इससे पहले कंपनी एक्सिस बैंक में अपना नोडल खाता शिफ्ट कर चुकी है. आरबीआई इससे पहले पेटीएम को लेकर कई तरह के निर्देश जारी कर चुका है.

ये भी पढ़ें: गोल्ड लोन को लेकर वित्त मंत्रालय ने किया आगाह, ये खामियां आ रही हैं सामने
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.