होम / बिजनेस / मौसम भले ही बेईमान हो, लेकिन इन शेयरों के आज ईमानदारी से झोली भरने की है संभावना!

मौसम भले ही बेईमान हो, लेकिन इन शेयरों के आज ईमानदारी से झोली भरने की है संभावना!

इन दिनों में मौसम थोड़ा बेईमान बना हुआ है. मानसून की आमद के बाद भी कुछ इलाके बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, बाजार में कुछ शेयर ईमानदारी से रिटर्न दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह अब तक अच्छा बीत है. कल भी बाजार में रौनक बनी रही. सेंसेक्स पहली बार  80,000 के आंकड़े को पार कर गया. इस ऐतिहासिक छलांग के बाद इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली. करोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 545.35 अंकों की मजबूती के साथ 79,986.80 पर बंद हुआ. सेंसेक्स ने 25 जून को पहली बार 78,000 का स्तर पार किया था और 3 जुलाई को यह 80 हजार के आंकड़े को टच कर गया, इससे अंदाजा लगाया जा सकत है कि इसकी रफ़्तार कितनी ज्यादा रही है. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी कल 162.65 अंक चढ़कर 24,286.50 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. बाजार में आज भी तेजी बने रहने की संभावना है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए BHEL, SJVN, MMTC, Bandhan Bank, NBCC, Power Finance Corp में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों की झोली भरने की भी संभावना है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकत है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने फार्मा कंपनी Jubilant Ingrevia के साथ-साथ JK Cement, Shriram Finance, Vardhman Textiles और Mahindra Holiday में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Jubilant Ingrevia क शेयर कल तेजी के साथ 525.50 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, इस शेयर का इस साल अब तक का प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान इसमें केवल 3.11% की ही तेजी आई है. JK Cement कल नुकसान के साथ 4,311.25 रुपए पर बंद हुआ था. Shriram Finance के लिए ज़रूर कल का दिन अच्छा रहा. कंपनी का शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,864.95 रुपए पर पहुंच गया. जबकि वर्दमान टेक्सटाइल और महिंद्रा हॉलिडे के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

इन पर बनाए रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Hudco, Castrol India, Cello World, FDC Ltd, Gujarat Pipavav, Cochin Shipyard और Mazagon Dock का नाम शामिल है. इसके अलावा, आज पावर सेक्टर के शेयरों पर भी नजर रखें. दरअसल, सरकार ने पावर कंपनियों को उपकरण खरीदने का आदेश दिया है.पावर कंपनियां कुल 33 अरब के उपकरण खरीदेंगी. ऐसे में इस सेक्टर से किसी न किसी रूप में जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी उछाल आ सकता है. खासतौर पर NTPC, SJVN, NHPC, Adani पावर और एस्सार पावर पर नजर बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स शेयर बाजार
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

6 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

7 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

11 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

12 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

9 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

6 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

7 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

7 hours ago