होम / बिजनेस / कमाई से करना चाहते हैं सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत? ये शेयर दे रहे हैं मौका
कमाई से करना चाहते हैं सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत? ये शेयर दे रहे हैं मौका
शेयर मार्केट से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ था. IT एवं बैंकिंग के शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते बाजार में गिरावट आई थी. BSE का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 106.62 अंक फिसलकर 66,160.20 और NSE का निफ्टी 13.85 अंकों के नुकसान के साथ 19,646.05 अंक पर बंद हुआ था. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
MACD के संकेत
अब बात करते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें, Lupin और FDC के साथ-साथ HDFC AMC, Divi’s Laboratories और AB Capital में आज तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, लुपिन के शेयर में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी और यह 975 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे. लेकिन उससे पहले के 5 कारोबारी सत्रों में इसने ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार किया है. दूसरी तरफ, FDC Ltd के शेयर 2.04% की बढ़ोत्तरी के साथ बंद हुए थे. तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Tata Motors, Kotak Mahindra Bank, Hatsun Agro और Triveni Turbine का नाम शामिल है.
इनकी है डिमांड
अब यह जानते हैं कि ऐसे कौनसे शेयर हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. JK Tyre, Indian Bank, NCC, Alembic Pharma और Intellect Design में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है, इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इनमें से कुछ शेयर अपना 52 वीक का हाई लेवल तोड़ने के करीब हैं. उदाहरण के तौर पर, Indian Bank का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 346 रुपए है और ये 341.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह, JK Tyre का 52 वीक का हाई लेवल 265 है और यह बढ़त के साथ शुक्रवार को 263.75 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी देखने को मिल रहा है. जिसका मतलब है कि निवेशकों की दिलचस्पी इन शेयरों में कम हुई है. इसमें Viji Finance के साथ-साथ UPL, Rajesh Exports और MOS Utility शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स