होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत 

सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत 

शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद आज यानी शुक्रवार को भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले 3 कारोबारी सत्रों से चल रही तेजी थम गई. गुरुवार को मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. फेडरल बैंक के ब्याज दरों में इजाफे की आशंका, यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत और रुपए में नुकसान का असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिला. इस दौरान, 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 310.88 अंक गिरकर 62,917.63 और NSE का निफ्टी  67.80 अंक फिसलकर 18,688.10 के लेवल पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

MACD के रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Asian Paints, Godrej Industries, IOC और CMS Info Systems में तेजी के संकेत दर्शाए हैं. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि निवेश से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें. क्योंकि शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है. तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में Union Bank के साथ Zee Entertainment, BHEL, TV18 Broadcast और Tata Chemicals शामिल हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी दिख रही है और कौनसे बिकवाली के दबाव में हैं. Syrma SGS Technology, HEG, Poly Medicure और Tube Investments में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Syrma SGS Technology के शेयर गिरावट वाले बाजार में भी 5.66% की उछाल के साथ 449.80 रुपए के लेवल पर पहुंच गए. इसका 52 वीक का हाई लेवल 461 रुपए है. वहीं, Poly Medicure के शेयर भी कल शानदार 12.55% की बढ़त के साथ 1,122.50 रुपए पर बंद हुए. 2,975 रुपए के भाव पर मिल रहा Tube Investments तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. इसका 52 हफ्तों का उच्चतम लेवल 3,064.40 रुपए है.

इसके अलावा, GHCL Textiles, Tirupati Forge, MOS Utility और MK Proteins के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. यानी इन शेयरों में गिरावट की आशंका रह सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

9 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

9 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

10 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

9 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

3 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

12 hours ago