✕

होम / बिजनेस / आर्थिक तंगी से 'आजादी' की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत 

आर्थिक तंगी से 'आजादी' की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत 

शेयर बाजार में कल 15 अगस्त के मौके पर अवकाश रहेगा. इससे पहले यानी आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार कल यानी मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर मिले कमजोर संकेत और SBI, एचडीएफसी बैंक एवं ITC जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार दबाव में नजर आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 692.89 अंकों के भारी नुकसान के साथ 78,956.03 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 208 अंक लुढ़ककर 24,139 पर बंद हुआ.  आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रह सकता है. चलिए जानते हैं कि इस माहौल के बीच कौन से शेयर फोकस में रह सकते हैं. 

इनमें तेजी की उम्मीद
मोमेंटम इंडिकेटर - मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Suven Pharma, V-Mart Retail, Wockhardt, Inox Wind Energy, TVS holdings,  India Glycols और CDSL पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें गिरावट संभव 
इसी तरह, MACD ने Sun TV Network, Atul Ltd, Firstsource Solutions और ICICI Prudential Life Insurance में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इनके भाव में कमी आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. अतुल के शेयर कल करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,647 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर के लिए बीते पांच दिन भी लाल ही रहे. Firstsource में भी कल गिरावट देखने को मिली. यह ढाई प्रतिशत गिरकर 278.50 रुपए पर पहुंच गया. जबकि ICICI Prudential Life Insurance में 0.48% की नरमी दर्ज हुई.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात भी कर लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Balrampur Chini के साथ-साथ Oil India, Triveni Turbine, Fortis Healthcare, Ajanta Pharma, Kaynes Technology और Gujarat Pipavav का नाम शामिल है. दरअसल, इन स्टॉक्स ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा इन पर भी नजर बनाए रखें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

17 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

47 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें